बुलंशहर : थाने में कार्रवाई न होने पर ससुराल पक्ष ने महिला को पीटा…

Bulanshahar harassment of a woman has been reported by the in-laws  : उत्तर प्रदेश के बुलंशहर में ससुराल पक्ष द्वारा महिला को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया है। यह मामला बुलंदशहर के नरसेना थाना क्षेत्र के गांव गेसूपुर का है। जहाँ थाने में कोई कार्रवाई न किये जाने पर उसके साथ मारपीट की गई। साथ ही पीड़िता ने नरसेना थाना क्षेत्र के दारोगा पर गंभीर आरोप लगाएं है। 

  • दरअसल यूपी के बुलंदशहर के नरसेना थाना क्षेत्र के गांव गेसूपुर की रहने वाली महिला को उसके ससुराल वालों ने लाठी डंडों और धारदार हथियार से मार-मार कर गंभीर चोटिल कर दिया।
  • घायल अवस्था में महिला को नजदीक के अस्पताल भर्ती कराया गया।
  • महिला को सर में गभीर चोटें आई हैं।
  • महिला को सर में छह टाँके लगे हैं।
  • आपको बता दें कि पीड़ित महिला ने कई बार थाने में शिकायत दर्ज़ करने की कोशिश की.
  • पांच बार प्रार्थना पत्र भी दिया।
  • न कोई सुनवाई हुई और न ही कोई कार्रवाई ।
पीड़ित महिला ने दारोगा पर लगाया गंभीर आरोप:- 
  • पीड़ित महिला ने नरसेना दारोगा पर गंभीर आरोप लगाए हैं।
  • पीड़िता का कहना है कि नरसैना थाने में तैनात दारोगा ने न सिर्फ उन्हें अपशब्द कहे
  • आरोपी को पकड़ने के लिए उनसे बीस हजार रुपये की मांग कर रहे हैं।
  • वहीं पीड़ित महिला ने  बुलंदशहर के एसएसपी संतोष कुमार सिंह से फोन पर पूरी घटना के बारे में बताया।
  • एसएसपी संतोष कुमार ने आरोपी दारोगा के खिलाफ कार्रवाई करने काआश्वासन दिया है।
नहीं रहें पूर्व केंद्रीय मंत्री रघुवंश प्रसाद, सपा मुखिया अखिलेश यादव ने दी श्रद्धांजलि
 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button