बैकफुट पर अखिलेश, मुलायम सिंह ने ‘बाहरी’ को बनाया राष्ट्रीय महासचिव

amar-mahasachivलखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने अमर सिंह को पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त कर दिया है। मुलायम ने मंगलवार को खुद अपनी लिखावट में अमर सिंह को महासचिव बनाने का आदेश जारी किया। मुलायम के इस फैसले के बाद एक बार फिर यह संकेत मिला है कि पार्टी में वह अपने भाई शिवपाल यादव की राय को खासा महत्व दे रहे हैं। अमर सिंह को शिवपाल यादव का करीबी माना जाता है। बता दें कि कुछ दिन पहले ही पहले ही अखिलेश यादव ने पार्टी में विवादों के चलते ‘बाहरी’ पर निशाना साधा था।

माना जा रहा था कि वह बाहरी कोई और नहीं बल्कि अमर सिंह ही थे। इसके बाद अमर सिंह ने सफाई भी दी थी। उन्होंने कहा था, ‘अखिलेश मेरे बेटे जैसे हैं और उन्होंने मेरा नाम बाहरी के तौर पर नहीं लिया है।’ अमर सिंह को एसपी से छह साल पहले निष्कासित कर दिया गया था। इसी साल वह दोबारा पार्टी में शामिल हुए हैं। उत्तर प्रदेश से वह राज्यसभा के सांसद भी हैं। माना जा रहा था कि मुलायम सिंह यादव ने यह निर्णय अखिलेश यादव की मर्जी के खिलाफ लिया है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से पार्टी के भीतर विवाद चल रहे थे। इसमें एक तरफ शिवपाल यादव तो दूसरी तरफ अखिलेश यादव थे। इसके बाद मुलायम ने अखिलेश को प्रदेश अध्यक्ष पद से हटाकर शिवपाल यादव को यूपी एसपी का अध्यक्ष नियुक्त किया।

 मुलायम सिंह यादव ने रामगोपाल यादव के भांजे को भी पार्टी से निकाल दिया था। माना जा रहा है कि इस समय पार्टी में शिवपाल की ज्यादा चल रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान भी अमर सिंह के विरोधी माने जाते हैं। अमर सिंह पहले भी एसपी के महासचिव रह चुके हैं। पार्टी से निष्कासित होने के बाद भी अमर सिंह, मुलायम के बेहद करीब रहे हैं। पार्टी में विवादों के बावजूद वह अपनी स्थिति को मजबूत बनाने में कामयाब हुए हैं।
 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button