बॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा को हुए 15 साल

अमेरिका में रंगभेद को भले ही ख़त्म मान लिया गया हो, मगर आज भी ये अपना रंग दिखाता रहता है और इसका शिकार बनी चुकी हैं प्रियंका चोपड़ा। एक इंटरव्यू में प्रियंका ने खुलासा किया है कि अपनी त्वचा के रंग की वजह से उन्हें एक फ़िल्म छोड़नी पड़ी थी।

प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड में इस वक़्त काफ़ी काम कर रही हैं। उनके टीवी शो क्वांटिको का तीसरा सीज़न प्रसारित होने वाला है। वहीं, हॉलीवुड फ़िल्में भी उनके पास हैं। हॉलीवुड में अपनी पहचान बना रहीं प्रियंका को कभी-कभी कड़वे अनुभव भी होते हैं। एक अंतर्राष्ट्रीय मैगज़ीन को दिये गये इंटरव्यू में प्रियंका ने बताया कि कैसे रंगभेद की वजह से उन्हें हॉलीवुड फ़िल्म में नहीं लिया गया। प्रियंका ने कहा कि पिछले साल जब वो एक फ़िल्म की शूटिंग के लिए बाहर गयी हुई थीं तब एक स्टूडियो से उनके मैनेजर की बात हुई। मैनेजर को बताया गया कि प्रियंका फ़िल्म के लिए फिट नहीं हैं और इसकी वजह उनकी फिजिकेलिटी बतायी गयी।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button