ब्यूटी के लिए भी फायदेमंद है खीरे का सेवन

अक्सर कई लोग खीरे को सलाद के रुप में काम में लेते है। खीरा में ऐसे कई प्रोटिन तत्व मौजूद होते है जो हमारे शरीर के लिए बेहद जरूरी है। ये एक ऐसा खाद्य पदार्थ है, जो शरीर के पाचन तंत्र को स्वस्थ रखता है। खीरे में पोटैशियम की मात्रा भी अत्यधिक है। जिससे शरीर में पानी की कमी नहीं होती है। खीरे में 95 प्रतिशत तक पानी होता है। खीरे का सेवन व रस पीना स्वास्थ्य के लिए बहुत फ ायदेमंद होता है। इसके साथ ही जो लोग मोटे है जिनका वजन ज्याद है तो उनके लिए ये वजन घटाने में भी मदद करता है।

Image result for ब्यूटी के लिए भी फायदेमंद है खीरे का सेवन

खीरे के रस में सोडियम नहीं होने के कारण ये एक प्राकृतिक मूत्रवर्धक भी है। खीरे का रस पीने से शरीर से अतिरिक्त पानी, विषाक्त पदार्थ और वसा कोशिकाएं शरीर से बाहर निकल जाती है।

अगर नियमित रूप से खीर का सेवन या इसका रस पीया जाए तो शरीर में गजब की ऊर्जा मिलती है। जिससे खाना आसानी से पच जाता है। इसके रस में फैट बिलकुल भी नहीं होता है। जिसकी वजह से कई लोगों को वजन बढऩे का डर रहता है। जो इससे नहीं होता है। अगर सुबह के समय इसमें पुदीना और नींबू डालकर खीरे का रस पीने से आपका पूरा दिन बेहतर हो सकता है।

खीरा स्वस्थ के साथ ब्यूटी के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। इसके सेवन से गजब का निखार चेहरे पर आने लगता है। इसके रस का नियमित रूप से सेवन करने से कब्ज की समस्या से राहत मिलती है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button