बड़ा खुलासा : आइये मिलते हैं कांग्रेस के युवराज राहुल गाँधी की फर्जी प्रेम दीवानियों से

कुछ दिन पहले ही खुलासा हुआ था कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को लोकप्रिय दिखाने के लिए सोशल मीडिया पर उनके लाखों फर्जी फॉलोअर्स दिखाए जा रहे हैं। ट्विटर पर उन्हें फॉलो करने वालों में भारत के लोग कम और रूस, कजाकिस्तान और इंडोनेशिया के लोग ज्यादा हैं। दरअसल ये वो फर्जी ट्विटर अकाउंट होते हैं, जिन्हें पैसे देकर खरीदा जाता है। अब ताजा जानकारी सामने आई है कि कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम ने लड़कियों के नाम और तस्वीरों के साथ सैकड़ों ट्विटर और फेसबुक अकाउंट तैयार किए हैं जो राहुल गांधी के ट्वीट या फेसबुक पोस्ट पर कमेंट करते हैं। इन अकाउंट के पीछे दरअसल लड़के होते हैं। इनके कमेंट का मकसद यह दिखाना है कि राहुल गांधी महिलाओं खास तौर पर नौजवान लड़कियों के बीच बहुत पॉपुलर हैं।

सोशल मीडिया यूज़र ने खोली पोल

अंकुर सिंह नाम के ट्विटर यूज़र ने राहुल गांधी के इस फर्जीवाड़े का खुलासा किया है। उन्होंने पूरे सबूतों के साथ बताया है कि कैसे इंटरनेट से लड़कियों की तस्वीरें उठाकर फर्जी अकाउंट बनाए गए हैं। ऐसे अकाउंट्स इसी साल अगस्त या सितंबर में खुले हैं। इन फर्जी लड़कियों के प्रोफाइल देखें तो ऐसा लगता है कि मानो वो राहुल गांधी के प्यार में डूबी कोई प्रेम दीवानियां हों। ये ‘लड़कियां’ सिर्फ राहुल गांधी की पोस्ट पर ही कमेंट करती हैं। हैरानी की बात है कि अचानक ऐसा क्या हो गया कि सैकड़ों की तादाद में लड़कियों को राहुल गांधी अच्छे लगने लगे। जब इन अकाउंट की जांच की गई तो पाया गया कि कुछ की प्रोफाइल पिक्चर पाकिस्तानी लड़कियों के हैं। कुछ तस्वीरें फ्लिपकार्ट और अमेज़न जैसी वेबसाइटों पर कपड़ों के विज्ञापन करने वाली मॉडल्स की हैं। देखा जाए तो ये लड़कियों की तस्वीरों के गलत इस्तेमाल का मामला भी है।

लड़की के आड़ में कांग्रेस कार्यकर्ता!

सुनिधि राजपूत नाम का एक ट्विटर अकाउंट काफी चर्चा में है, जिसने राहुल गांधी के एक ट्वीट के जवाब में ‘Love You RaGa’ लिखा है। इस अकाउंट के कुछ ट्वीट पढ़ें तो ये अंदाजा आसानी से लग जाता है कि इसके पीछे कोई लड़का है। प्रोफाइल पिक्चर स्टाइलक्रेज़ नाम की एक वेबसाइट से उठाई गई है। इसी तरह नैना नाम की एक लड़की का अकाउंट भी है जो राहुल गांधी के लिए लव यू जैसे कमेंट करती रहती है। इस अकाउंट पर भी लगने वाली तस्वीरें फर्जी होती हैं। जांच की गई तो पाया गया कि इनमें से एक प्रोफाइल पिक्चर अंकिता जैन नाम की एक आम लड़की की फेसबुक प्रोफाइल से कॉपी हुई है। जबकि उस लड़की का कांग्रेस पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है। हालांकि मामला खुलने के बाद उसने ये फोटो हटा दी।

नैना नाम के एक फर्जी अकाउंट से भी राहुल गांधी के लिए प्यार भरे संदेशों की भरमार की जा रही है। ये अकाउंट भी फर्जी है।

नेहा खान नाम के इस ट्विटर अकाउंट के पीछे भी वही लोग हैं जो बाकी फर्जी हैंडल चला रहे हैं। इनके अकाउंट में लगी तस्वीर पाकिस्तान की टीवी एक्ट्रेस मिनल ख़ान की है। ये फोटो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया था।

सुनिधि, नैना और नेहा कुछ उदाहरण भर हैं। राहुल गांधी के लिए दीवानगी दिखा रहे लड़कों की की लंबी लिस्ट है। जिन लड़कियों की तस्वीर लगाकर ये हरकत की जा रही है उन्हें शायद पता भी नहीं होगा कि उनकी तस्वीर का क्या इस्तेमाल हो रहा है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button