भाजपा ने बिना काम किए साढ़े तीन साल बिता दिए -अखिलेश यादव

BJP spent three and a half years लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर  प्रदेश में डबल इंजन की सरकार के नाम पर विकास के बड़े-बडे सपने दिखाए गए थे। भाजपा ने बिना कुछ काम किए साढ़े तीन साल बिता दिए। अब तो सभी यह मानने लगे हैं कि उत्तर प्रदेश में डबल इंजन नहीं डबल दुर्गति की सरकार है। इस सरकार के गठन के समय मुख्यमंत्री जी ने दावा किया था कि अपराधी या तो जेल में होगें या फिर प्रदेश के बाहर हो जाएगे। लगता है मुख्यमंत्री जी ने भी भाजपा की पंरपरा को निभाते हुए अपने वादो को जुमला मानकर, कोई सख्त कदम उठाने के बजाए, आंख मूंदकर बैठ गए है।

  • भाजपा राज में महिलाओं के खिलाफ अपराध थम नहीं रहे है।
  • चाहे गोरखपुर मंडल हो या अन्य मंडल सब में अपराधों के आंकड़ों में एक दूसरे को पछाडऩे की होड़ लगी है।
  • पिछले दो वर्षो की अपेक्षा इस वर्ष आठ माह में ही महिलाओं के प्रति अपराध की घटनाएं बढ़ गई है।
  • महिलाओं, बच्चियों से दुष्कर्म की घटनाएं 8 माह में गत वर्ष के बराबर घटी है।
  • अयोध्या में चलती बस में बेटी से गैगरेप तो लखीमपुर में 3 साल की बच्ची से रेप के बाद हत्या।
  • लखीमपुर में 20 दिन के भीतर बच्चियों के संग दरिंदगी की तीन घटनाएं घटी।
  • इनामी अपराधियों के खिलाफ कार्यवाही में मुख्यमंत्री का जिला बहुत पीछे है।

भाजपा करा रही उत्तर प्रदेश की बदनामी – अखिलेश

  • मुख्यमंत्री ने प्रदेश में जो ‘ठोको आर्डर’ जारी किया उससे पुलिस की हिरासत में हत्याओं और फर्जी इन्काउंटरो का क्रम प्रारंभ हो गया है।
  • उत्तर प्रदेश की बदनामी स्वयं भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री जी करा रहे हैं।
  • भाजपा राज में पुलिस का काम कानून व्यवस्था का नियंत्रण नहीं रह गया है।
  • वह अपराधियों पर हाथ डालने से तो बचती है परन्तु छात्रों पर बर्बरता से लाठियां तोडऩे में आगे रहती है।
  • गरीब फरियादी की मदद की जगह उसे ही हवालात में डालकर गालियां देती है.
  • जबकि हिस्ट्रीशीटरो की आवभगत की जाती है।
  • मुख्यमंत्री जी इस सबसे निश्चिंत कान बंद किए हुए है।

सपा मुखिया ने निधन पर शोक जताया

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने प्रतापगढ़ के पूर्व सांसद सी0एन0 सिंह एवं देवरिया जनपद के मझौलीराज के समाजवादी नेता दिवाकर यादव के निधन पर गहरा शोक जताते हुए दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की है। सी0एन0 सिंह का राममनोहर लोहिया अस्पताल, लखनऊ में इलाज चल रहा था। वे प्रतापगढ़ के मछलीशहर क्षेत्र से पूर्व सांसद एवं विधायक भी रहे थे। आज उनका निधन हो गया।दिवाकर यादव देवरिया के नगर पंचायत मझौलीराज के चेयरमैन पद के पूर्व प्रत्याशी रहे थे। 49 वर्ष की उम्र में कोरोना संक्रमण से कल उनका निधन हो गया।

BJP spent three and a half years कोरोना संक्रमण से शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की मंगल कामना की:-

अखिलेश यादव ने परमपूज्य स्वामी अडग़ड़ानंद महाराज एवं चित्रकूट स्थित दिव्यांग विश्वविद्यालय के संस्थापक रामभद्राचार्य तथा पूर्व मंत्री जमुना प्रसाद बोस के कोरोना संक्रमण से शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की मंगल कामना की है। स्वामी अडग़ड़ानंद का वाराणसी में, स्वामी रामभद्राचार्य तथा जमुना प्रसाद बोस का लखनऊ में क्रमश: पीजीआई एवं लोहिया संस्थान में उपचार हो रहा है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button