भारतीय मूल की निक्की हेली होगी UN में अगली अमेरिकी राजदूत

nikki-haleyनई दिल्ली। अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने साउथ कैरोलिना प्रांत की गवर्नर भारतीय मूल की निक्की हेली को संयुक्त राष्ट्र (UN) में अमेरिकी राजदूत पद के लिए चुना है। रिपोर्टों के मुताबिक, हेली ने ट्रंप की इस पेशकश को स्‍वीकार कर लिया है। उनकी नियुक्ति को अब यूएस सीनेट की मंजूरी मिलनी बाकी है। अमेरिकी प्रशासन में कैबिनेट स्तर के पद पर नियुक्त होने वाली 44 वर्षीय हेली पहली भारतीय अमेरिकी होंगी।

ट्रंप ने हेली को संयुक्त राष्ट्र में अमेरिकी राजदूत बनाए जाने की घोषणा करते हुए कहा, ‘हेली एक कुशल और व्यावहारिक हैं।’ वह विश्व स्तर पर हमारा प्रतिनिधित्व करने वाली एक बेहतर राजनेता साबित होंगी।’ दूसरा कार्यकाल संभाल रहीं हेली गवर्नर के तौर पर कारोबार और श्रम संबंधी मुद्दे पर काम कर चुकी हैं लेकिन उन्हें विदेश नीति का ज्यादा अनुभव नहीं है। विभिन्न अमेरिकी सैन्य और राष्ट्रीय सुरक्षा मुद्दों पर उनका दृष्टिकोण रिपब्लिकन पार्टी की सोच के दायरे में रहा है। निक्की ट्रंप प्रशासन में शामिल की जाने वाली पहली महिला और अल्पसंख्यक होंगी, जो संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की अगली राजदूत के तौर पर सामंता पावर का स्थान लेंगी।

इसके अलावा वह किसी भी प्रशासन में कैबिनेट अधिकारी का दर्जा प्राप्त करने वाली पहली भारतीय अमेरिकी होंगी। कैबिनेट के पद के लिए सीनेट की मंजूरी की आवश्यकता होगी। हेली प्राथमिक चुनाव के दौरान ट्रंप को लेकर मुखर थीं और उन्होंने रिपब्लिकन प्राइमरी में सेनेटर मार्को रुबियो का समर्थन किया था। हालांकि, आम चुनावों के पहले उन्होंने अपना रुख बदलते हुए कहा था कि वह ट्रंप को वोट देंगी। पंजाब के एक अप्रवासी परिवार में जन्मी निक्की हेली जब 2011 में साउथ कैरोलिना की गवर्नर बनीं, तो उनकी उम्र उस वक्त महज 38 साल थी। उन्होंने भारतीय मूल की दूसरी अमेरिकी गवर्नर और पहली महिला गवर्नर होने का गौरव हासिल किया है।

nikkiनिक्की 2015 में फिर से दुबारा गवर्नर का चुनाव जीत गईं। 44 साल की उम्र में अभी वह अमेरिका की सबसे कम उम्र की गवर्नर हैं। इससे पहले भारतीय मूल के बॉबी जिंदल अमेरिका के लूइजियाना प्रांत के गवर्नर बने थे। निक्की की शादी माइकल हेली से हुई है। उनके दो बच्चे रेना और नलिन हैं। उन्होंने शादी की रस्म चर्च और गुरुद्वारा दोनों में आयोजित की थी।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button