भारत बना रहा है ऐसे हथियार, कांप उठेगा ‘चाइना’

India preparing make new weapons ; भारत चीन के बीच तल्ख़ी बनी हुई है।  रोज कुछ न कुछ करके चाइना भारत के सब्र का इम्तिहान ले रहा है।  चाहे वो गलवान घाटी वाला मामला हो या फिर अभी हाल में ही अगस्त के आखिरी माह में चीन ने जो किया। इन सब के बीच भारत और चीन के बीच युद्ध की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में भारत भी किसी तरह से पीछे नहीं रहना चाहता।

भारत चीन का मुँह तोड़ जवाब दे सके इसके लिए भारत नई तकनीक के हथियार बनाने की तैयारी  में जुट गया है। भारत इस तरह के तकनीक का सहारा लेने जा रहा है जिसे  देख दुश्मन देश कांप उठे।  डीआरडीओ (डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गेनाइजेशन) देश के लिए नए तकनीक के लेजर हथियार बना रहा है।

सुशांत सिंह राजपूत मामले में बड़ा खुलासा, बरामद हुई ये चीजें

इन हथियारों को डायरेक्ट एनर्जी वेपन कहते हैं। इसके साथ ही ऐसे हथियार भी बनाए जा रहे हैं जो माइक्रोवेव किरणें छोड़कर दुश्मनों के इलेट्रॉनिक  गैजेट को नष्ट करने में समर्थ होंगे। ये हथियार इलेक्ट्रॉनिक, रेडियो सिस्टम, संचार सिस्टम  को नष्ट करने की ताक़त रखने वाले  होंगे। ये हथियार दुश्मनों के कम्युनिकेशन के साधनो को नुकसान पहुचायेंगे  जिससे वे आपस में कम्यूनिकेट न कर पाए।

संचार की कमी और कमांड न दे पाने की स्थिति में दुश्मन बेहद कमजोर हो जाता है। इससे उसपर हमला करना आसान हो जाता है। जिसमे  हाई एनर्जी लेजर और हाई पावर माइक्रोवेव्स हैं।

ये भी पढ़ें – सपा एमएलसी सुनील सिंह साजन की पुलिस अधिकारियों से नोकझोंक

इन हथियारों को बनाने के लिए भारत सरकार ने एक राष्ट्रीय स्तर का प्रोग्राम बनाया है।  इसमें अलग-अलग तरह के डीइडब्लू हथियार होंगे। जिनकी क्षमता सौ  किलोवॉट पावर की होगी।

यानी ये हथियार देश पर दुश्मन की तरफ से आने वाली किसी भी छोटी मिसाइल या फाइटर जेट या ड्रोन को आसमान में नष्ट कर देंगे। इन हथियारों पर बहुत तेजी से काम चल रहा है। एक बार ये हथियार बन जाये तो दुश्मन देश भारत की तरफ बुरी नज़र डालने पर कांपेगा।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button