मऊ : मुख्तार अंसारी के करीबियों के खिलाफ मऊ सर्च ऑपरेशन अभियान जारी

 search operation campaign continues Mukhtar Ansari : बाहुबली मुख्तार अंसारी के गैंग पर कार्रवाई का सिलसिला जारी है। संगठित अपराध को नेस्तनाबूद करने के लिए प्रदेश भर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

 search operation campaign continues Mukhtar Ansari

  • इसी के तहत मऊ से विधायक मुख्तार अंसारी के करीबी और गैंगस्टर सुरेश सिंह की चार बसों को कोतवाली पुलिस के साथ यातायात विभाग ने संयुक्त अभियान के तहत ज़ब्त कर लिया।
  • बताते चलें कि सुरेश सिंह अंसारी गैंग का खास गुर्गा रहा है।
  • आपको बता दें, उसके ऊपर पुलिस ने 25000 का इनाम भी रखा था।
  • इसी साल जून में वह पुलिस की गिरफ्त में आया था।
  • मुख्तार के काले साम्राज्य को विस्तार देने में सुरेश सिंह जैसे
  • गुर्गे से मिली आर्थिक मदद का बड़ा योगदान रहा है।
  • वह बस संचालन और टैक्सी स्टैंड से अवैध वसूली कर मुख्तार गैंग की फंडिंग किया करता था।
  • मुख्तार अंसारी के नाम पर मऊ और आसपास के जिलों में अवैध वसूली का काला कारोबार फलता फूलता रहा है।
  • मऊ में सुरेश सिंह और उसके सहयोगी अवैध टैक्सी स्टैंड संचालन नाम पर वसूली किया करते थे।
  • वहीं पुलिस प्रशासन ने सुरेश सिंह की चारों बसों को 14 (1) गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए जब्त किया है।
 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button