मऊ : मुख्तार असांरी अवैध वसूली गैंग के सहयोगी सुरेश सिंह की करोड़ों की संपत्ति की गई जब्त

आज दिनांक 03.09.20 को मुख्तार असांरी अवैध वसूली गैंग के सहयोगी, मऊ में चिन्हित वसूली माफिया सुरेश सिंह पुत्र स्व0 लल्लन सिंह निवासी भीटी थाना कोतवाली मऊ का अपराध व अवैध रूप से अर्जित धन से बनायी गयी सम्पत्ति 01 करोड़ 05 लाख 40 हजार रूपये (कुल 09 विभिन्न प्रकार के वाहन) थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अन्तर्गत धारा 14(1) गैंगेस्टर एक्ट जब्त की गयी।

संम्पत्ति विवरण-
1. बस नम्बर यूपी 54 टी 1566. (21 लाख)
2. हुंडई क्रेटा यूपी 54 एवी 5004. (17 लाख)
3. टाटा इंडिका यूपी 54 टी 5004. (09 लाख)
4. हीरो ग्लैमर यूपी 54 एन 3444. (90 हजार)।
5. हीरो ग्लैमर यूपी 54 क्यू 4144. (80 हजार)।
6. बस यूपी 54 डी 1399. (23 लाख)।
7. बस यूपी 61 एटी 0702. (23 लाख)।
8. स्प्लेंडर यूपी 54 जे 1703. (70 हजार)।
9. स्कार्पियो यूपी 54 जे 5004. (10 लाख)

इस तरह 01 करोड़ 05 लाख 40 हजार रुपए कीमती कुल 09 वाहनों को सीज किया गया है।

साथ ही साथ दिनांक 01-09-20 को उक्त सुरेश सिंह की अवैध रूप से अर्जित धन से बनायी गयी सम्पत्ति 86 लाख रूपया (कुल 04 बसें) थाना कोतवाली पुलिस द्वारा अन्तर्गत धारा 14(1) गैंगेस्टर एक्ट जब्त की गयी।

संम्पत्ति विवरण-
1 . बस नम्बर यूपी 54 टी 0874
2 . बस नम्बर यूपी 54 टी 2995
3 . बस नम्बर यूपी 54 टी 0360
4 . बस नम्बर यूपी 54 टी 0137

उल्लेखनीय है कि सुरेश सिंह पुत्र स्व0 लल्लन सिंह वसूली गैंग डी-32 का सदस्य है तथा जनपद में वसूली माफिया के रूप में चिन्हित है। जिसके विरूद्ध थाना सरायलखंसी पुलिस द्वारा दिनांक 31.05.20 को मु0अ0सं0 520/20 धारा 3(1) गैंगेस्टर एक्ट की कार्यवाही की गयी थी तथा वर्तमान में जेल में निरूद्ध है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button