मथुरा : जर्जर हालत में है गांव उसफार में विधायक निधि से बना यात्री सैड

MLA fund village Usfar poor condition : नीमगांव में विधायक निधि से बने यात्री शेड गिरने की घटना ने सभी को झकझोर दिया है।

दो लोगों की मौत व कई लोगों के घायल होने के बाद उसी योजना से बने अन्य यात्री शेड की हालत बेहद दहनीय है।

 MLA fund village Usfar poor condition

  • इनके नीचे खड़े होने पर लगता है यहां भी मौत हादसे का इंतजार कर रही है।
  • खास बता यह है कि 12 वर्ष पहले बने ये यात्री शेड बेहद जर्जर हो गए हैं,
  • लेकिन इन पर लिखा विधायक का नाम अभी तक सुरक्षित है।
  • गांव जचौंदा में मुख्य तिराहे पर बने यात्री शेड के जर्जर होने से लोग दहशत में हैं।
  • स्थानीय लोगों का कहना है कि यात्रियों से इसके अंदर खड़ा होने से मना करते हैं,
  • लेकिन विश्राम के लिए रुक जाते हैं।
  • यात्री शेड की छत धंस गई है और खंभे भी कमजोर हो गए हैं।
  • गोवर्धन के डीग अड्डा मुख्य तिराहे पर बने यात्री शेड के खंभे बेहद कमजोर हैं।
  • यहां रोजाना दर्जनों लोग बैठते हैं।
  • वर्ष 2008 में बने यात्री शेड सिर्फ 12 वर्ष में जर्जर हो गए।
  • यात्री शेड के ऊपर योजना एवं विधायक का नाम नहीं मिटा है।
  • मुख्य मार्गों के तिराहों पर उस समय गोवर्धन के विधायक रहे पूरन प्रकाश की ओर से यात्री शेड का निर्माण कराया था।
  • इन यात्री शेड के निर्माण के बाद कार्यदायी संस्था ने इनकी गुणवत्ता को लेकर जांच नहीं कराई है।

 

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button