महिलाओं की कत्लगाह बना उत्तर प्रदेश – दारापुरी

SR Darapuri Uttar Pradesh becomes women slaughter lucknow:- दारापुरी ने सरकार को घेरते हुए कहा, प्रदेश महिलाओं की कत्लगाह में तब्दील हो गया है।

SR Darapuri Uttar Pradesh becomes women slaughter lucknow:-

लखनऊ. मुख्यमंत्री के क्षेत्र गोरखपुर में 17 साल की लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद उसके शरीर को सिगरेट से दाग देना,

लखीमपुर खीरी में 13 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म करके उसकी जबान तक काट डालना,

हापुड़ में 6 साल से कम उम्र की बच्ची के साथ बलात्कार व देश की प्रतिभा कैलिफोर्निया में पढऩे वाली 20 वर्षीय सुदीक्षा की ग्रेटर नोएडा में छेडख़ानी के कारण सड़क दुधर्टना में मौत

प्रदेश में लगातार हो रही महिला हिंसा की घटनाओं ने इंसानियत को हिला कर रख दिया है।

उपरोक्त बातें आल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के राष्ट्रीय प्रवक्ता एसआर दारापुरी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहीं।

प्रदेश महिलाओं की कत्लगाह में तब्दील हो गया है

  • दारापुरी ने सरकार को घेरते हुए कहा, प्रदेश महिलाओं की कत्लगाह में तब्दील हो गया है।
  • महिला सुरक्षा के लिए चल रही योजनाओं को सरकार ने समाप्त कर दिया है।
  • जैसे 181 वूमेन हेल्पलाइन व महिला समाख्या जैसी योजनाओं को बंद कर दिया है।
  • महिलाओं की सुरक्षा के लिए महिला राज्यपाल को हस्तक्षेप करना चाहिए।
  • महिला राज्यपाल को हस्तक्षेप कर सरकार को निर्देश देना चाहिए।

राज्यपाल को पत्र भेजकर महिला सुरक्षा की मांग

दारापुरी ने पत्र भेज कर मांग उठाई है, पत्र में कहा गया है कि…

  • महिला होने के नाते वे महिलाओं के जीवन की सुरक्षा के लिए तत्काल हस्तक्षेप करें।
  • राज्यपाल हस्तक्षेप करते हुए निर्देशित करें जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को जवाबदेह बना
  • महिलाओं के साथ हिंसा, बलात्कार, हत्या की घटनाएं होने पर उन्हें दण्डि़त करें।
  • 181 वूमेन हेल्पलाइन और महिला समाख्या जैसी महिलाओं के लिए हितकारी योजनाओं को चलाए जाए।
  • ताकि हिंसात्मक घटनाएं होने पर महिलाओं को राहत मिल सके।
  • इनके कर्मचारियों के बकाए वेतन का अविलम्ब भुगतान करे।
 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button