माना की ‘महात्मा’ को गॊड्से ने मारा लेकिन कॊई बताये कि 1 करोड़ 20 लाख हिन्दुओं और सिखों को किसने मारा

भारत माँ के छाती को चीर कर धर्म के नाम पर दो अलग देश किसने बनया? हिन्दु और मुस्लिम जो एक ही देश में भाईचारे से रह रहे थे उनके हृदय में द्वेष का बीज किसने बॊया? भारत के टुकड़े टुकड़े किसने किए? 1 करॊड 20 लाख हिन्दुओं और सिखों का नरसंहार किसने किया? कश्मीर समस्या के लिए कौन है ज़िम्मेदार? हिन्दू और सिख महिलाओं के साथ बर्बर अत्याचार हुआ, यहां तक के छॊटी छॊटी बच्चियों तक का बलात्कार हुआ, क्यों? औरतों के हाथ और नाक किसने काटे? पाकिस्तान से बंगला देश तक 10 किलॊ मीटर  चौड़ी सडक बनाने का और देश को और टुकडॊं में तोड़ने का षड्यंत्र किसने रचा? पाकिस्तान को 55 करोड़ दिलवाने के मांग करते हुए भूख हडताल पर कौन बैठा? किसने कहा कि पाकिस्तान से आये 1करोड़  हिन्दुओं और सिखों को वापस भेजकर भारत से पाकिस्तान गये हुए मुसल्मानों को वापस लाना चाहिए? कौन दिल्ली के मुसल्मानों को शरण दे रहा था?

यह जानते हुए भी कि पाकिस्तान को 55 करोड़ दिलवाने के बाद वो देश उन पैसों को भारत के खिलाफ ही इस्तेमाल करेगा फिर भी उसे पैसे देने के ज़िद पर कौन अड़ा। जब हिन्दू और सिख महिलाओं का अत्याचार हो रहा था तो किसने कहा कि “अत्याचार करते समय हिन्दू महिलाएं चुपचाप अपनी जीभ दांतॊं तले दबाए और मुस्लमानों को अत्याचार करने दे”। मुसल्मानों की पैरवी करते हुए हिन्दुओं की भावनाओं को ठेस किसने पहुंचाया। पाकिस्तान से ट्रेनों में हिन्दु और सिखों की लाशें भर भर कर आती रही बावजूद इसके किसने भूख हड़ताल करने की धमकी दी कि पाकिस्तान को उसका पैसा दिया जाए?

पंजाब के सिखों के ऊपर जो कहर बरसा उसकॆ लिए ज़िम्मेदार कौन था। भारत के आज़ादी की क्रांतिकारियों की निर्मम हत्या को देखते हुए भी चुप कौन बैठा रहा। अंग्रेज़ों के हामी में हामी भरते हुए भारत को विभाजन का दर्द देनेवाला कौन था। क्या गलती थी उनकी जो इस विभाजन की दर्दनाक पीड़ा से गुज़रे। उन 1 करोड़ 20 लाख हिन्दुओं और सिखों का हत्यारा कौन था? उनके ऊपर हुए अत्याचार का ज़िम्मेदार कौन था? अपनी ही माता को टुकड़ों में बांट कर चील की तरह नोच नोच कर खानेवाला कौन था।

विभाजन काल के समय सुहरवाड़ी के समर्थकों ने अपना हथियार किसके भूख हडताल पर त्याग दिया था। उसके बाद एक हिन्दू परिवार के साथ जो हुआ उसके लिए कौन ज़िम्मेदार था। वह परिवार बिलक बिलक कर क्यों रॊ रहा था। उस परिवार के हिन्दू पिता ने अपने 8 साल के बच्चे को नाथूराम के गॊद में डालते हुए ” इस खून को अपने ‘महात्मा’ के पास ले जाओ, और बोलो उसको, अगली बार जब वे भूख हड़ताल पर बैठे, तो वे अपना अनशन संतरे के रस से नहीं बल्कि मेरे बेटे का खून पीकर तोड़ दे” क्यों कहा। उस के ही जैसे करोड़ों हिन्दुओं और सिखों के आँसू का कारण कौन था?

करोड़ों  हिन्दु और सिखों को घर बार छोड़ने को मजबूर किसने किया? उन्को अपने ही देश में निर्वासितों की तरह जीने के लिए विवश किसने किया? क्या भारत का विभाजन टाला नहीं जा सकता था? क्या हिन्दु-मुस्लिम जिन्होंने अपनी एकता से अंग्रेज़ों को खदेड़ फेंका था उनको अलग अलग करके एक दूसरे के मन में द्वेष की भावना जगाना सही था? भारत माँ के चिथड़े उड़ाकर हिन्दुओं और मुसल्मानों के लाशों के ऊपर बैठ कर पाकिस्तान को 55 करोड़ रुपये दिलवाने के लिए भूख हड़ताल पर बैठना सही था। कॊई दिल पर हाथ रख कर अपनी आत्मा से पूछ के इन सवालों का जवाब दें। क्या होता अगर उसने गांधी को मारा न होता? क्या हॊता अगर पूर्व पाकिस्तान से पश्चिम पाकिस्तान तक मीलो लंबा कॊरीडार बनता? अपनी अंतरात्मा की आवाज़ सुनिए और कहिये कि गॊड्से ने गांधी को क्यों मारा? इसमे कौन सही था और कौन गलत….

अगर कॊई महात्मा है तो वह अपने ही देश के साथ ऐसा कैसे कर सकता है। अपने देशवासियों के साथ गद्दारी कैसे कर सकता है। अपनी ही मां-बेटियों का सरे आम इज्जत उतरते हुए कैसे देख सकता है। करोड़ों लाशों के ऊपर बैठ कर पाकिस्तान की पैरवी कैसे कर सकता है। उनकी की ही”आत्मा” ने कभी उनसे सवाल नहीं पूछा कि इतने सारे लाशों के ऊपर बैठ कर आप “महात्मा” कैसे बने? विडंबना है यह देश की कि करोड़ों मासूमों की हत्या का कारण हॊकर भी कॊई महात्मा बनता है और उसको मार कर और अनर्थ होने से रॊकनेवाला दागी हत्यारा कहलाता है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button