मिर्जापुर- 15 साल की लड़की को जबरन बंधक बनाकर वेश्यावृत्ति कराने के मामले से मचा हड़कंप…

मिर्जापुर- 15 साल की लड़की को जबरन बंधक बनाकर वेश्यावृत्ति कराने के मामले से मचा हड़कंप...

15-year-old girl Mirzapur Furore over case forcible prostitution:- मिर्ज़ापुर में नाबालिग लड़की के साथ जबरन बंधक बना कर वेश्यावृत्ति का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है। पीड़ित लड़की की उम्र महज 15 साल बताई जा रही है।

15-year-old girl Mirzapur Furore over case forcible prostitution:-

घटना चुनार थाना क्षेत्र की है। जहाँ से एक नाबालिक लड़की घर से 12.6.2020 को रात 9 बजे के करीब लापता हो गयी। लड़की के परिजनों ने उसके लापता होने की जानकारी चुनार थाने को दिया। इस बीच लड़की वाराणसी पहुच गयी।

परिजनों को दो महीने बाद 15-16 अगस्त को चुनार थाने से सूचना मिली कि लड़की वाराणसी के रामनगर थाने में मौजूद है। परिजनों पीड़ित लड़की वहां से घर लेकर आये तब लड़की ने अपने साथ हुई हैवानियत के बारे में परिजनों को बताया।

ब्यूटी पार्लर में काम करने आई थी रामनगर

  • दरअसल लड़की का मिर्ज़ापुर जिले के चुनार क्षेत्र में गांव है।
  • गांव ही की एक महिला ने उसे रामनगर में ब्यूटी पार्लर में काम देने का वादा कर 15 जून को रामनगर ले आई।
  • जिसके बाद लड़की ने उसी दिन से ब्यूटी पार्लर में काम शुरू कर दिया।

कुछ दिन बाद नशीली दवाएं, ड्रग्स देकर रेप

  • लड़की ने पुलिस को बताया कि करीब 15 दिन तक सब ठीक चला।
  • इसके बाद ब्यूटी पार्लर में उसे नशीली दवाएं और ड्रग्स देकर जिस्मफरोशी के धंधे में ढकेल दिया गया।
  • लड़की ने बताया कि गोला घाट इलाके में ब्यूटी पार्लर के मालिक द़्वारा उसे बंधक बना लिया गया।
  • जहां उसके साथ करीब एक दर्जन लोगों ने रेप किया।

पॉक्सो एक्ट सहित गंभीर धाराएं दर्ज

  • पुलिस के अनुसार लड़की ने मजिस्ट्रेट के सामने कलमबंद बयान में रामनगर के एक दर्जन लोगों के नाम दर्ज बताए हैं।
  • जिनमें नगर के जमीन कारोबारी, व्यापारी व नेता शामिल हैं।
  • किशोरी ने ब्यूटी पार्लर संचालिका समेत तीन महिलाओं के नाम भी दर्ज कराए हैं।
  • चुनार पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण भी करा लिया है।
  • जितने लोगों का नाम सामने आए हैं, सभी भाग गए हैं।
  • चुनार एसएचओ मनोज सिंह के मुताबिक पहले मुकदमा 363 के तहत गुमशुदगी में लिखा गया था।
  • लेकिन अब धारा बढ़ोतरी कर दी गई है।
  • इसमें 366, 376, 3/4 पॉक्सो एक्ट बढ़ाया गया है।

#Mirzapur, #girl, #hostage, #prostitution,

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button