मिशन 2022- समाजवादी पार्टी के इस कदम से हिल गई बीजेपी की राजनीति, खिसक रहा वोट बैंक…

मिशन 2022- समाजवादी पार्टी के इस कदम से हिल गई बीजेपी की राजनीति, खिसक रहा वोट बैंक...

Mission 2022 Samajwadi Party :- सपा ने भगवान परशुराम की मूर्ति लगवाने का स्ट्रोक मार कर सभी राजनीतिक पार्टियों को  घिघि बांधने पर मजबूर कर दिया है…

Mission 2022 Samajwadi Party :-

लखनऊ. अब तक अपने जातिगत वोटो को मुठ्ठी में लिए बाहें चढ़ा विपक्षी दल अचानक पंडितों को रिझाने में जुटा हुवा है सपा बसपा भगवान परशुराम की मूर्ति के जरिये ब्राह्मणों को लुभाने के पैतरा चल कर बीजेपी को सोचने पर मजबूर कर दिया है।

सपा का मास्टर स्ट्रोक…

  • एक बार फिर 2022 का विधान सभा चुनाव की तैयारी हर दल कर रहे है।
  • लेकिन इस बार सपा ने भगवान परशुराम की मूर्ति लगवाने के स्ट्रोक मार कर सभी दलों की घिघि बांधने पर मजबूर कर दिया है।
  • जिसके बाद से अब हर दल चाहे बसपा हो या कांग्रेस के साथ सत्ता धारी दल बीजेपी ने भी ब्राह्मणों के लिए मैदान में उतर आई है।
  • लेकिन सपा के इस पैतरे से ब्राह्मण का कितना साथ मिलेगा ये वक्त के गर्भ में है।
  • लेकिन सत्ता में न होने के बाद भी जिस तरह से सपा का संगठन ब्राह्मणों के लिए संघर्ष कर रहा है।
  • उसका फायदा जरूर सपा को मिलेगा।

कांग्रेस ब्राह्मण सीएम चेहरा घोषित करने की तैयारी में जुट गया है

अब कांग्रेस मास्टर स्ट्रोक मारने की तैयारी में है काग्रेस जल्द ही आगामी विधानसभा चुनाव के पहले ब्राह्मण सीएम चेहरा घोषित करने की तैयारी में जुट गया है।

हालांकि अभी पूर्व केंद्रीय मंत्री जतिन प्रसाद इस मोर्चे के साथ ब्राह्मणों का बीड़ा उठाये चल रहे है।

कभी कांग्रेस के साथ रहे ब्राह्मणों को कांग्रेस ने सम्मान में कमी नही की

यूपी में 6 ब्राह्मण सीएम रहे है

  • गोविंद वल्लभ पंत
  • सुचेता कृपलानी
  • कमलापति त्रिपाठी
  • हेमवंती नंदन बहुगुणा
  • एन दी तिवारी
  • श्रीपति मिश्रा अंतिम सीएम रहे।
कांग्रेस से ब्राह्मण खिसक कर बीजेपी की ओर रुख किया

कांग्रेस से ब्राह्मण वोट खिसककर बसपा में और फिर 2017 में बीजेपी की तरफ रुख किया था।

आखिरी विधानसभा चुनाव में ब्राह्मण वोटरों ने एक बार फिर बीजेपी के पाले मे आकर वोट किया था।

  • अगर समाजवादी पार्टी 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव में ब्राह्मणों का विश्वास जीतने में सफल होती है।
  • तो यूपी में एक बार फिर अखिलेश यादव का मुख्यमंत्री बनना तय माना जा रहा है।
  • यूपी सरकार की नीतियों की वजह से ब्राह्मणों में बीजेपी के खिलाफ नाराजगी साफ दिखाई दे रही है।
  • ऐसे में माना जा रहा है अगले चुनाव में बीजेपी को बड़ा नुकसान उठाना पड़ सकता है।
 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button