मुंबई : छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री का हुआ निधन, वस्क्यूलिटिस नाम की बीमारी से थीं ग्रसित

मुंबई। छोटे पर्दे की मशहूर अभिनेत्री संगीता श्रीवास्तव के फैंस के लिए बुरी खबर है। मंगलवार को संगीता का मुंबई में निधन हो गया। संगीता श्रीवास्तव ने इस ‘इस प्यार को क्या नाम दूं’ और ‘थपकी प्यार की’ सहित कई टीवी सीरियल्स में काम किया था। संगीता श्रीवास्तव लंबे समय से वस्क्यूलिटिस (vasculitis) नाम की बीमारी से ग्रस्त थी। जिसके चलते उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

Sangeeta Srivastava Death: टीवी सीरियल ‘इस प्यार को क्या नाम दूं’ की अभिनेत्री संगीता श्रीवास्तव का निधन, वस्क्यूलिटिस(vasculitis) से थीं पीड़ित ।

संगीता श्रीवास्तव ने टीवी सीरियल ‘इस प्यार को क्या नाम दूं’ से लाखों दर्शकों के दिलो को जीता था। यह सीरियल साल 2011 में शुरू हुआ था। बता दें कि साल 2020 भी भारतीय मनोरंजन जगत के लिए काफी बुरा रहा है। बीते कुछ महीनों के अंदर बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री ने अपने कई दिग्गज कलाकारों को खो दिया है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button