मुंबई विलेपार्ले इलाके में हुई लूट की गुत्थी सुलझी, 2.10 करोड़ का सोना बरामद

mumbai vile parleतहलका एक्सप्रेस , नावेद सैफी

मुंबई। विलेपार्ले इलाके से लगभग ढाई करोड़ रुपए की लूट की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले में मुख्य साजिशकर्ता समेत तीन आरोपी फरार हैं। गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो करोड़ 10 लाख रुपए का माल और लूट के लिए इस्तेमाल की गई कार भी बरामद कर ली गई है। गिरफ्तार आरोपियों के नाम राहुल कन्यालकर, आशीष भोसले, नसीम खान और सचिन कणसे हैं। नंदू टेलर, हिम्मत टेलर और दीपक नाम के आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही है। संयुक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) देवेन भारती ने बताया कि नंदू पहले कुरियर कंपनी में काम करता था।

इसलिए उसे इस बात की जानकारी थी कि सराफा व्यापारियों का माल बिना किसी सुरक्षा कुरियर के जरिए लाया जाता है। उसने सर्राफा दुकान चलाने वाले हिम्मत टेलर को इसकी जानकारी दी। हिम्मत ने यह बात नसीम को बताई। इसके बाद सभी आरोपियों ने लूट की योजना बनाई। गुरुवार को जैसे ही कुरियर कंपनी का कर्मचारी दूसरे शहरों से आए दो करोड़ 28 लाख 30 हजार रुपए के गहने लेकर अपनी स्कूटी से एयरपोर्ट से रवाना हुआ। नंदू ने आरोपियों को उसकी पहचान करा दी।

इसके बाद दूसरे आरोपियों ने खुद को पुलिस अधिकारी बताकर उसे अपने साथ चलने को मजबूर किया। रास्ते में माल लूटकर उसे उतार दिया गया। आरोपी कर्मचारी की स्कूटी भी अपने साथ ले गए जिसे पुलिस फिलहाल बरामद नहीं कर पाई है।

कैसे पकड़े गए आरोपी?

आरोपियों में से किसी एक ने बातचीत के दौरान एक शख्स से बड़ा हाथ मारने का जिक्र कर दिया। वह शख्स पुलिस का खबरी था। उसने पुलिस को इसकी जानकारी दे दी। इस बीच आरोपियों के हाथ उम्मीद से बड़ी रकम लग गई थी। इसलिए वे इसे तुरंत नहीं बेच पाए। अगले दिन दशहरा होने के चलते भी उनकी परेशानी बढ़ गई। इस बीत इतनी बड़ी लूट को देखते हुए जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई थी। एक टीम जल्द ही चार आरोपियों तक पहुंच गई।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button