मुंबई : सुशांत सिंह राजपूत के बाद हुई अब बिहार के इस कलाकार की मौत

बिहार अभी अपने एक बॉलीवुड जगत के सितारे सुशांत सिंह राजपूत की मौत से उभरा नहीं था कि वहीं का एक और उभरते सितारे की मौत की खबर सामने आ गई है। यह उभरता सितारा बिहार के मुजफ्फरपुर का है। इस कलाकार का नाम है अक्षत उत्कर्ष।

बिहार अभी अपने एक बॉलीवुड जगत के सितारे सुशांत सिंह राजपूत की मौत से उभरा नहीं था कि वहीं का एक और उभरते सितारे की मौत की खबर सामने आ गई है। यह उभरता सितारा बिहार के मुजफ्फरपुर का है। इस कलाकार का नाम है अक्षत उत्कर्ष।

अक्षत के परिजनों के मुताबिक उसकी मौत का कारण है उसी के बिल्डिंग में रहने वाली युवती और कुछ अन्य लोग। परिजनों ने इन लोगों पर हत्या करने की साजिश का आरोप लगाया है।  उनकी माने तो मुंबई पुलिस भी उनकी इस मामले पर कोई संयोग नहीं कर रही।

सुरेश नगर अंधेरी वेस्ट आरटीओ लेन में रहते थे

मुजफ्फरपुर के सिंकन्दरपुर नाला रोड के रहने वाले अक्षत उत्कर्ष पिछले कई वर्षों से मुंबई में रहकर नौकरी के साथ एलबम में काम कर रहे थे। परिजनों की माने तो उत्कर्ष मुंबई के सुरेश नगर अंधेरी वेस्ट आरटीओ लेन में रहते थे। उसी के बिल्डिंग में स्नेहा चौहान नाम की युवती भी रहती थी। दोनों ही स्ट्रगलिंग कलाकार थे।

मामा ने मुंबई पुलिस पर भी सहयोग न करने का भी आरोप

अक्षत के मामा रंजीत सिंह ने बयान दिया है कि रविवार के रात 9 बजे अक्षत की पिता से बात हुई थी।  इसके बाद देर रात को उनको उसकी मौत की खबर मिली। इसके साथ ही अक्षत के मामा ने मुंबई पुलिस पर भी सहयोग न करने का भी आरोप लगाया।

वहीं अक्षत के चाचा के मुताबिक अक्षत के बारे में सही जानकारी उनके तक नहीं पहुँच रही थी।  हर बार उनको अलग अलग बाते बताई गई। पहले उनको यह बताया गया कि उसका इलाज चल रहा है। बाद में जब पता किया तो बताया गया कि उसकी मौत पहले ही हो चुकी थी, उसकी लाश को अस्पताल लाया गया था।

को- स्टार थे और साथ रहकर स्ट्रगल कर रहे थे

वहीं अक्षत के साथ रहने वाली स्नेहा चौहान के परिजनों ने बताया कि दोनों को- स्टार थे और साथ रहकर स्ट्रगल कर रहे थे। वहीं स्नेहा ने बताया कि घटना के समय वो मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी। इसके बाद से वो तरह-तरह के बयान दे रही है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button