मुख्यमंत्री ने अयोध्या सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर शोक व्यक्त किया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद अयोध्या में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है।उन्होंने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने सभी घायलों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़े – महाराष्ट्र : ठाणे के भिवंडी में इमारत ढही, आठ की मौत, कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका

अयोध्या में रविवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। रौनाही थाने से लगभग डेढ़ किलोमीटर पहले फैजाबाद की तरफ सोहावल चौराहे के पास ट्रक और ऑटो में टक्कर हो जाने के कारण चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई

ये भी पढ़े – लखनऊ : डीएम का औचक निरीक्षण, आरओ-एआरओ परीक्षा का लिया जायजा

जबकि नौ लोग घायल हो गए। घायलों में दो लोगों की हालत गंभीर होने के कारण लखनऊ रेफर किया गया है। और अन्य 7 लोगों का इलाज जिला चिकित्सालय फैजाबाद में हो रहा है।

गंगा नदी में डूबने से हुई युवतियों की मृत्यु पर गहरा शोक

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद कौशाम्बी में गंगा नदी में डूबने से हुई युवतियों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को इस दुर्घटना में प्रभावित परिवारों को समुचित सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

ये भी पढ़े –  सरकार की कार्यशैली और नीतियों से जनता त्रस्त – अखिलेश यादव

उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में तीन युवतियों समेत सात बच्चे गंगा नदी में डूब गए। इनमें से तीन की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई। जबकि चार को मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बचा लिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

ये भी पढ़े – आगरा : मोहब्बत की निशानी ताजमहल के दीदार का इंतजार हुआ खत्म

बता दें मामला पूरामुफ्ती थाना क्षेत्र के कुरई घाट का है। पूरामुफ्ती के नूरपुर (मोहिउद्दीनपुर) गांव की आशा देवी (14) पुत्री देशराज कक्षा आठ की छात्रा थी। रविवार सुबह वह कक्षा पांच में पढऩे वाली अपनी चचेरी बहन सीता (12) पुत्री मायाराम, कक्षा नौ में पढऩे वाली ममेरी बहन मीनू(15) पुत्री मान सिंह के साथ स्नान करने कुरई गंगा घाट गई थी।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button