मुरादाबाद : साड़ी और चूड़ियां पहनाकर अभिनेत्री कंगना रनौत के फैंस ने फूंक दी महाराष्ट्र के सीएम उद्धव राज ठाकरे का पुतला

मुरादाबाद : साड़ी और चूड़ियां पहनाकर अभिनेत्री कंगना रनौत के फैंस ने फूंक दी महाराष्ट्र के सीएम उद्धव राज ठाकरे का पुतला

 

अभिनेत्री कंगना रनौत और महाराष्ट्र की सरकार इन दिनों खूब सुर्खियों में है। BMC द्वारा एक्ट्रेस का बंगला तोड़े जाने के बाद लोग अब कंगना के समर्थन में आ गए है। महाराष्ट्र सरकार के विरुद्ध लोगो मे आक्रोश है। मुरादाबाद में आज युवाओं द्वारा महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे व वरिष्ठ नेता संजय राउत के पुतले को साड़ी व चूड़ियां पहनाकर दहन किया।

पुतला दहन के दौरान युवाओं ने जमकर नारेबाजी भी की। प्रदर्शन कर रहे पूर्व पार्षद विवेक शर्मा ने कहा कि अगर महाराष्ट्र सरकार जल्द माफ़ी नही मांगती है तो पूरे महाराष्ट्र के मंत्री मंडल को मुरादाबाद से चूड़ियां भेजवाई जाएंगी।

उत्तर प्रदेश के जनपद मुरादाबाद के वारसी नगर में महाराष्ट्र सरकार का पुतला बनाया जिसे साड़ी और चूड़ी पहना कर पुतला दहन किया गया। मुंबई में कंगना रनौत के घर पर बुलडोजर सरकार के द्वारा चलाया गया। जिस पर रोष व्याप्त करते हुए आज मुरादाबाद में महाराष्ट्र सरकार का पुतला फूंका। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की निगरानी में धारा 144 की जमकर धज्जियां भी उड़ाई।

मुंबई में कंगना रनौत के घर पर सरकार के द्वारा चलाया गया बुलडोजर से भड़के कंगना के फैन्स में रोष व्याप्त है। इसी को लेकर मुरादाबाद के वारसी नगर में लोगो ने पुतला बनाया। पुतला को साड़ी चूड़ी पहनाया गया और एक महिला का रूप दिया। फिर पुतले को फूंका गया। इस दौरान विरोध प्रदर्शन कर महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई।

पुलिस की निगरानी में धारा 144 की धज्जियां उड़ाते हुए ही यह पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया गया। और कहा गया कि यह कार्यवाही कंगना के साथ निंदनीय है, इसका हम पुरजोर विरोध करते है। अगर सरकार ऐसे ही कंगना के विरुद्ध कार्यवाही करेगी तो हम उग्र आंदोलन करेंगे।
 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button