मैनपुरी- दरिंदगी और हैवानियत का शिकार 15 साल की किशोरी हुई गर्भवती…

15-year-old teenager victim Mainpuri :- मैनपुरी. उत्तर प्रदेश के मैनपुरी से एक नाबालिग किशोरी से दरिंदगी और हैवानियत की खबर सामने आई है।

15-year-old teenager victim and cruelty Mainpuri :-

उत्तर प्रदेश सरकार बेटियों की इज्जत बचाने के लिए एंटीरोमियो जैसा अभियान चलाकर उन्हें सुरक्षा प्रधान करने की बात करती हुई नजर को आती है लेकिन प्रदेश में महिलाओं के साथ घटनाएं हैं जो रुकने का नाम नहीं ले रही है.

  • जहां नाबालिग किशोरियों के साथ छेड़छाड़ और बलात्कार जैसी संगीन घटनाएं आमतौर से देखने को मिल रही है।
  • ऐसा ही वाक्य जनपद मैनपुरी के थाना बिछवा में देखने को मिला आखिर की मानवता कब तक शर्मसार होती रहेगी।
  • दरिंदगी और हैवानियत की शिकार 15 वर्षीय किशोरी जब दो माह की गर्भवती हो गई।
  • किशोरी के गर्भवती होने की जानकारी होते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया।
  • पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराने के बाद आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है।
  • मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना को अंजाम दिया गया थाना विछवां क्षेत्र में।

दरिंदगी और हैवानियत से भरी यह घटना दो माह पुरानी है। बताते चलें एक गांव निवासी 15 ट्रेन वर्षीय किशोरी दो माह पूर्व अपने छोटे भाई के साथ पिता को बुलाने के लिए खेत पर गई थी।

बताते हैं कि गांव के ही पूर्व प्रधान मुन्नालाल पांडे के रिश्ते का 55 वर्षीय मामा रामकिशोर मिश्रा कई वर्षों से गांव में रह रहा था। जिसका चरित्र खराब होने के कारण वह गांव से अलग एक मणि में जीवन यापन करता था किशोरी को उसके भाई के साथ अकेला पाकर 55 वर्षीय दरिंदे की हैवानियत जाग गई।

घर में बताने पर पिता को जान से मारने की धमकी

  • पहले उसने किशोरी के भाई के साथ मारपीट की और उसका गला दबा दिया।
  • रोते बिलखते हुये किशोर तो घर लौट आया था 55 वर्षीय दरिंदे ने किशोरी को पकड़ लिया था।
  • इसके बाद उसने किशोरी के साथ जबरन दुष्कर्म किया था।
  • घर शिकायत करने पर पिता को जान से मार डालने की धमकी दी थी।

मेडिकल जांच में किशोरी 2 माह की गर्भवती निकली…

  • इतना ही नहीं किशोरी को भी धमकाया था। कहा था कि अगर तूने कहीं कोई बात कही तो तुझे जहर देकर मार डालेंगे।
  • भयभीत किशोरी ने किसी को कोई बात नहीं बताई।
  • बीते दिवस किशोरी की हालत बिगड़ गई और उसे अचानक उल्टियां आने लगी।
  • किशोरी की मां ने बेटी की तबीयत खराब होने पर उससे जानकारी मांगी।
  • इसके बाद किशोरी ने रोते बिलखते अपनी मां को पूरी बात बताई।
  • किशोरी का एक डॉक्टर से परीक्षण कराया गया तो वह दो माह की गर्भवती निकली।
  • किशोरी के गर्भवती होने की जानकारी होते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

घटना की जानकारी इलाका पुलिस को दी गई। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार बताया जाता है। पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button