मैनपुरी : विधवा महिला को प्रेमी संग पकड़ा तो सिर मुंडवा दिया! फिर जूतों की माला पहनाकर मुँह में कालिख पोत दी

यूपी के मैनपुरी में इंसानियत को शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है। एक विधवा महिला को उसी के गांव के एक व्यक्ति के साथ ग्रामीणों ने आपत्तिजनक स्थिति में देखा तो कुछ शरारती तत्वों ने महिला व उसके प्रेमी का सिर मुड़वाकर उसे जूते चप्पलों की माला पहना दिया। इतने से भी दिल नही भरा तो उसका मुँह काला कर गांव में घुमाने का प्रयास किया गया है।
इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली यह घटना कोतवाली इलाके के सिविल लाइन चौकी क्षेत्र की है। बताया जाता है कि महिला के पति का कुछ वर्ष पूर्व निधन हो गया था। जिसके बाद महिला का गाँव के ही एक व्यक्ति से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। जिसकी जानकारी धीरे धीरे पूरे गांव को हो गयी। गाँव के ही कुछ शरारती तत्व निगाह बनाये हुए थे। बीती देर रात इन अराजक तत्वों ने महिला का पीछा कर उसके प्रेमी के घर आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया और उक्त स्थित का वीडियो भी बनाया। धीरे धीरे अन्य ग्रामीण भी इकट्ठे हो गए और गांव के ही एक चौक पर बिठा कर दोनों के बाल काट कर जूतों व चप्पलों की माला पहनाई। कालिख से मुहँ भी काला किया।

 

ग्रामीण दोनों को गाँव मे घूमाने का भी प्रयास कर रहे थे। लेकिन तब तक पुलिस पहुंच गई और दोनों को थाने ले आयी। अराजक तत्वो ने पूरी घटना का मिनट दर मिनट वीडियो भी बनाया। एक वीडियो में कुछ अराजक शराब के नशे में महिला की साड़ी खींचते हुए भी दिख रहे हैं। पीड़ित महिला व उसके प्रेमी के परिजनों ने घटना के पीछे जातीय भेदभाव का एक दूसरे पर आरोप लगया है। हालांकि इस पूरे मामले में अब पुलिस ने अपनी पड़ताल शुरू कर दी है।
 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button