मॉडल ने लगाया आरोप-सेक्स रैकेट चलाती हैं राधे मां, फंसाने की कोशिश की

radhe8तहलका एक्सप्रेस
मुंबई। राधे मां की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। मुंबई की एक मॉडल और कुछ फिल्मों में एक्टिंग कर चुकीं आर्शी खान ने आरोप लगाया है कि राधे मां सेक्स रैकेट चलाती हैं और उन्होंने उसे इसमें फंसाने की कोशिश की थी। एक टीवी रिपोर्ट के मुताबिक, आर्शी खान ने कहा कि राधे मां के बिजनेस मैनेजर से उनकी मुलाकात हुई थी। इस मीटिंग में उन्हें सेक्स रैकेट में शामिल होने के लिए प्रपोजल दिया गया।
विवादों में रही हैं आर्शी
शनिवार सुबह आर्शी खान ने मुंबई पुलिस में शिकायत दर्ज कराई कि उन्हें कई फोन नंबरों से धमकियां दी जा रही हैं। फोन करने वाले उनसे वल्गर बातें कर रहा है। इससे पहले, आर्शी खान का नाम पाक क्रिकेटर शाहिद अाफरीदी से जुड़ चुका है। इसके अलावा, आर्शी लखनऊ में एक भोजपुरी फिल्म की प्रोड्यूसर को चांटा जड़कर भी विवादों में आई थीं। एक्ट्रेस ने आरोप लगाया था कि प्रोड्यूसर ने उन्हें गलत ढंग से छूने की कोशिश की थी।
राधे मां की मुश्किलें
>फैशन डिजाइनर कपिल अरोड़ा ने आरोप लगाया है कि उनके एक करीबी का राधे मां ने यौन शोषण किया। इस करीबी की उम्र 24 साल है। अरोड़ा का दावा है कि वह किसी वक्त राधे मां के भक्त रह चुके हैं।
>एक्ट्रेस डॉली बिंद्रा ने राधे मां के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। एक्ट्रेस का कहना है कि राधे मां उनसे छेड़खानी कर चुकी हैं। यह भी आरोप है कि राधे मां अपने अनुयायियों को पोर्न दिखाती हैं।
>राधे मां पर सेक्स पार्टीज आर्गेनाइज करने का भी आरोप लग चुका है।
>हिमाचल प्रदेश के एक मंदिर के महंत ने आरोप लगाया है कि राधे मां के कहने पर उनके दो अनुयायियों ने उसे जान से मारने की धमकी दी।
>राधे मां पर एक महिला को उसके पति और ससुरालवालों से दहेज के लिए प्रताड़ित करवाने का आरोप लगा है। मुंबई की बोरीवली पुलिस ने इस मामले में राधे मां समेत 7 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
>राधे मां की स्कर्ट पहनी तस्वीरें सामने आने के बाद मुंबई की एक वकील फाल्गुनी ब्रह्मभट‌्ट ने एक और केस दर्ज कराया। वकील ने अपनी शिकायत में कहा है कि राधे मां धर्म के नाम पर लोगों के साथ धोखाधड़ी कर रही हैं। वे अश्लीलता भी फैला रही हैं।
कौन है राधे मां?
राधे मां पंजाब के गुरदासपुर जिले में एक सिख परिवार में जन्मी। उनकी शादी पंजाब के ही रहने वाले बिजनेसमैन सरदार मोहन सिंह से हुई। शादी के बाद एक महंत से राधे मां की मुलाक़ात हुई। इसके बाद ही उन्होंने आध्यात्मिक जीवन अपना लिया। कुछ समय बाद वे मुंबई आ गईं और राधे मां के नाम से मशहूर हो गईं। राधे मां खुद को देवी का अवतार मानती हैं।
 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button