मॉरिशस की रामकथा मंडली ने ऑनलाइन गाया जय श्रीराम जयजय राम

Mauritius Ramakatha online Jai Shriram Jaijay Ram : अंतर्राष्ट्रीय ऑनलाइन रामायण पाठ पारायण 30 अगस्त से शुरु होकर 5 सितम्बर तक किया जा रहा है। इसमें भारत सहित फिजी, गयाना, मॉरिशस, दक्षिण अफ्रीका, सूरीनाम, थाईलैंड, अमेरिका से कलाकार जुड़ रहे हैं।

Mauritius Ramakatha online Jai Shriram Jaijay Ram

  • इसके तीसरे दिन मंगलवार को अरण्यकांड का सरस पाठ मॉरिशस की रामायण मंडली ने किया।
  • लोगों ने इसे अयोध्या शोध संस्थान लखनऊ की यू-ट्यूब लिंक पर देखा और सराहा।
  • इस वृहद योजना के मुख्य संरक्षक प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हैं।
  • इसके साथ ही संस्कृति और पर्यटन मंत्री नीलकंठ तिवारी और प्रमुख सचिव संस्कृति जितेन्द्र कुमार इसके संरक्षक हैं।
  • अयोध्या शोध संस्थान की ओर से धर्मिणी ऑफ त्रिनिनाद एंड टोबैगो और अवधी कल्चर इन द कैरीबियन के सहयोग से
  • इस अंतरराष्ट्रीय ऑनलाइन रामायण पाठ का पारायण किया जा रहा है।
  • इसमें त्रिनिनाद के कृष्ण और शास्त्री डेनियल जो लव-कुश बंधु के नाम से प्रसिद्ध हैं
  • रामायण का पाठ पारायण करेंगे। मंगलवार को अरण्यकांड का सरस पाठ परमानंद सिंह
  • , प्रवीण रामजुट्टन, धनीलाल फकीर, ऋषि बोलाकी ने किया।
  • अरण्यकांड में राम का सीता लक्ष्मण सहित वन-गमन मारीचि-वध और सीता-हरण की कथा का वर्णन किया गया।
  • इसमें 46 दोहे हैं।

    रामायण पाठ में भाग ले रहे कई देश

  • अरण्यकांड में बताया गया कि किस तरह राजा राम ने राक्षसों के आतंक से दुखी होकर संकल्प लिया कि वह समस्त राक्षसों का अंत करेंगे। ऐसे में प्रभु राम ने पंचवटी को अपना निवास स्थान बनाया। शबरी के प्रेरक प्रसंग के माध्यम से राम के विशाल चरित्र को पेश किया गया। इस वैश्विक रामायण पाठ के चौथे दिन बुधवार 2 सितम्बर को किष्किन्धाकाण्ड का पाठ दक्षिण अफ्रीका, 3 सितम्बर को सुंदरकांड का पाठ थाईलैंड, 4 सितम्बर को लंकाकांड का पाठ गयाना और 5 सितम्बर को उत्तरकांड का पाठ न्यूयार्क के कलाकार करेंगे।
  • #Mauritius #Ramakatha #online #Jai #Shriram #Jaijay #Ram
 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button