मोदी पावर…पहली बार UN बोला हैप्पी दिवाली…जगमगा उठी पूरी इमारत

diwali-387x395संयुक्त राष्ट्र। दिवाली के जश्न में पूरा हिंदुस्तान डूबा हुआ है। दिवाली का मौका पूरी दुनिया के लिए भारत की बढ़ती ताकत देखने का जरिया भी बन गया है। पहली बार संयुक्त राष्ट्र संघ ने हैप्पी दिवाली कहा है। इतना ही नहीं UN की इमारत भी हैप्पी दिवाली के स्लोगन से जगमगा रही है। संयुक्त राष्ट्र के अधिकारियों और कर्मचारियों ने दिवाली का त्यौहार मनाया है। इस बात की जानकारी संयुक्त राष्ट्र में भारत के प्रतिनिधि सैयद अकबरुद्दीन ने दी है। उन्होने बताया कि इतिहास में पहली बार संयुक्त राष्ट्र ने दिवाली को इतनी अहमियत दी है। ये भारत की बढ़ती हुई ताकत का प्रतीक है। इस से पहले योग दिवस के मौके पर भी संयुक्त राष्ट्र की इमारत पर योग का प्रतीक बनाया गया था।

UN में पहली बार दिवाली सेलिब्रेशन हुआ है। अमेरिका के न्यूयॉर्क में संयुक्त राष्ट्र की इमारत नीली रोशनीसे जगमगा रही है। इमारत पर हैप्पी दिवाली लिखा हुआ है। इस बात की जानकारी UN में भारत के रिप्रेजेंटेटिव सैयद अकबरुद्दीन ने दी है। अकबरुद्दीन ने बदले में थैंक्स कहा है। उन्होने ट्वीटर के जरिए कहा है कि हैप्पी दिवाली! यूएन पहली बार दिवाली सेलिब्रेट कर रहा है। यूएनपीजीए, इस शानदार शुरूआत के लिए शुक्रिया। आपको बता दें कि ऑस्ट्रेलिया का ओपेरा हाउस को भी दिवाली के चलते गोल्डन लाइट से सजाया गया है। इसके अलावा दुनिया के कई हिस्सों में दिवाली का जश्न मनाया गया। 16 अक्टूबर को न्यूयॉर्क के टाइम्स स्क्वेयर पर भी दिवाली एट टाइम्स स्क्वेयर 2016 नाम से प्रोग्राम आयोजित किया गया था। इस प्रोग्राम में डांस, म्यूजिक, फूड और सेलिब्रिटीज के परफॉर्मेंस हुए। यंग आर्टिस्ट्स और दिव्यांग बच्चों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

उस कार्यक्रम में UN में भारत के रिप्रेजेंटेटिव सैयद अकबरुद्दीन, UN में पूर्व रिप्रेजेंटेटिव हरदीप पुरी, यूएस सीनेटर चक शूमर, सांसद कैरोलिन बी.मैलोनी, और काउंसिल जनरल रीवा गांगुली दास मौजूद थे। इस मौके पर इवेंट गुरु की सीईओ नीता भसीन ने कहा ‘दिवाली एट टाइम्स स्क्वेयर प्रोग्राम केवल जश्न नहीं था बल्कि ये हमारी कम्युनिटी को अपनी जड़ों से जोड़ता है। साफ है कि दुनिया में भारत की ताकत बढ़ने के साथ साख भी बढ़ी है। दुनिया के देश भारत के साथ अच्छे संबंधों को तरजीह दे रहे हैं। वो भारत की संस्कृति से जुड़ी चीजों को प्रमोट कर रहे हैं। विश्व योग दिवस को कैसे भूला जा सकता है। जब पूरी दुनिया में कई देशों में इसे मनाया गया था। योग दिवस की ही तरह दिवाली का भी जश्न मनाया जा रहा है।

गौरतलब है कि आर्थिक तौर पर भारत लगातार आगे बढ़ रहा है। पीएम मोदी की विदेश यात्राओं का असर ये हो रहा है कि अब तमाम देश भारत के साथ जुड़ रहे हैं। वो भआरतीय संस्कृति के बारे में जान रहे हैं. इसके अलावा दुनिया के कई देशों में हिंदुस्तानी रहते हैं। हिंदुस्तानियों की बढ़ती ताकत का अंदाजा अमेरिका में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव से लग रहा है। अमेरिकी राष्ट्रपति पद के दोनों दावेदार हिंदुस्तानियों के लुभाने की कोशिश कर रहे हैं। अमेरिका में भारतीयों का वोट प्रतिशत असरदायक है। ये परिणा पर असर डाल सकता है। डोनल्ड ट्रंप ने तो कहा था कि  हिंदू धर्म के वो फैन हैं। साफ है कि भारत एक बार फिर से विश्व गुरू बनने की राह पर है। होली का त्यौहार पहले से दुनिया के कई हिस्सों में मनाया जाता रहा है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button