मोदी-शाह ने यूपी के मंत्रियों का नाम किया फाइनल

लखनऊ/नई दिल्ली। भाजपा की संसदीय बोर्ड  मीटिंग में यूपी के मुख्यमंत्री का चेहरा तय तो हुआ ही है साथ में शपथ के लिए शुरुआती मंत्रियों की सूची भी फाइनल हो गई।  मुख्यमंत्री के साथ दो दर्जन मंत्रियों की शपथ होनी है। बाद में जरूरत के हिसाब से मंत्रिमंडल का विस्तार होगा। भाजपा ने मंत्रियों की सूची वरिष्ठता के हिसाब से तय की है। यानी सबसे ज्यादा बार जीतकर आने को मानक बनाया गया है।

भाजपा के एक शीर्ष नेता ने संभावित मंत्रियों के नाम बताए हैं। निवर्तमान विधानसभा में भाजपा विधानमंडल दल के नेता सुरेश खन्ना सीएम की रेस में हैं। अगर सीएम  नहीं तो विधानसभा अध्यक्ष बनेंगे। क्योंकि वे भाजपा के सबसे सीनियर विधायक हैं, जो लगातार आठ बार जीतकर आए हैं। मंत्रियों की बात करें लगातार सातवीं बार विधायक बने कानपुर के सतीश महाना को बड़ा विभाग मिलेगा। इसके अलावा दलबदल कर आए स्वामी प्रसाद मौर्य, रीता बहुगुणा जोशी को भी जगह मिलेगा। इसके अलावा हृदयरायण दीक्षित, सिद्धार्थनाथ सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सूर्यप्रताप शाही, सुरेश राणा, लक्ष्मण आचार्य, बरेली में आंवला विधायक व पार्टी कोषाध्यक्ष धर्मपाल सिंह, गोपाल टंडन, अमित शाह के करीबी श्रीकांत शर्मा, जगनप्रसाद गर्ग, राधा मोहन दास अग्रवाल को मंत्री बनाने की तैयारी हैं। चूंकि मंत्रिमंडल में महिलाओं को भी रखना है, ऐसे में पहली बार ही चुनाव जीतने वाली महिला मोर्चा अध्यक्ष स्वाति सिंह की भी लॉटरी लगने वाली है। उनके साथ अनुपमा जायसवाल को भी जगह मिलेगा। अनुपमा जायसवाल भाजपा महिला मोर्चा की  प्रदेश महामंत्री हैं।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button