यहाँ देखें टेस्टी बेक्ड एग रोल्स बनाने की सबसे सरल विधि

जानिए कैसे बनाएं एग रोल:-
  • कितने लोगों के लिए: 4
  • तैयारी का समय: 
  • पकने का समय: 
  • कुल समय: 
  • कठिनाई: आसान
एग रोल रेसिपी:-
  • अंडा ज्यादातर लोगों के ब्रेकफास्ट का हिस्सा होता है।
  • अंडे से हम एग भुर्जी, एग करी या एग फ्राइड राइस न जाने कितने तरह के व्यंजन तैयार कर सकते हैं।
  • इसी से तैयार होता है एग रोल जो आज बच्चे हो या बड़े सभी का फेवरेट बन चुका है।
  • एग रोल झटपट तैयार होने वाला एक लोक​प्रिय स्ट्रीट फूड है।
  • भारत के कई अन्य शहरों में इसे अलग-अलग तरह से बनाया जाता है।
  • सर्दियों के मौसम में एग रोल खाने का अपना अलग ही मजा है।
एग रोल बनाने के लिए सामग्री:-
  • एग रोल की फीलिंग में सब्जी या मीट किसी भी चीज को लाया जा सकता है.
  • लेकिन इस एग रोल रेसिपी में फीलिंग के लिए दही और प्याज का इस्तेमाल किया गया है।
  • अंत में इसे हरा धनिया डालकर गार्निश किया गया है।
एग रोल को कैसे सर्व करें:-
  • इसे आप हरी चटनी या कैचअप के साथ भी खा सकते हैं।
एग रोल की सामग्री:-
  • 5(हल्के फेंटे हुए) अंडे
  • 5 टी स्पून दूध
  • 5टी स्पून मक्खन
  • 1.5 कप हंग कर्ड
  • 1 टी स्पून नमक
  • 2 टी स्पून हरी मिर्च
  • बारीक कटा हुआ
  • 3 टेबल स्पून प्याज
  • 3 बड़े चम्मच (गार्निशिंग के लिए) हरा धनिया
  • नमक और कालीमिर्च
एग रोल बनाने की वि​धि:- 
  • 1.अंडों में नमक, कालीमिर्च और दूध मिलाकर एक तरफ रख दें।
  • 2.दही में नमक, हरी मिर्च और हरा धनिया मिलाकर एक तरफ रख दें।
  • चार रोल्स बना लें:
  • 1.एक बर्तन में एक छोटा चम्मच मक्खन डालें, बिना ढके उसे 1/2 मिनट पकाएं।
  • 2.1/4 मिश्रण बर्तन में डालें, इसे कवर कर दें और एक मिनट के लिए तेज आंच पर पकाएं।
  • 3.चाकू की मदद से इसे बर्तन में से हटाकर प्लेट में रखकर एक तरफ रख दें। बाकी बचें मिश्रण से भी इसी तरह 3 पैनकेक बना लें।
  • 4.दही वाले मिश्रण को चार हिस्सों में बांटकर पैनकेक पर फैलाएं।
  • 5.हरे धनिए से गार्निश करके सर्व करें।

    इसे आप हरी चटनी या कैचअप के साथ भी खा सकते हैं।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button