यूपी बोर्ड का रिजल्ट घोषित, 10वीं-12वीं के टॉप 5 में केवल लड़कियां

up Girlswww.tahalkaexpress.com लखनऊ। यूपी माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने रविवार को 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट की घोषणा कर दी। दोनों ही क्लास की बोर्ड परिक्षाओं में लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि 10वीं और 12वीं के टॉप 5 में केवल लड़कियों का ही नाम है।

यूपी बोर्ड ने एक साथ 67 लाख से ज़्यादा स्टूडेंट्स के रिजल्ट जारी कर इतिहास रचा तो लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन से समां बांध दिया। दोनों ही क्लास में लड़कियों ने एक बार फिर खुद को लड़कों से काफी आगे ला खड़ा कर दिया।

10वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए यहां क्लिक करें

मेरिट में भी लड़कियों का जलवा दिखा है। दसवीं क्लास में विबग्योर पब्लिक इंटर कॉलेज रायबरेली की सौम्या पटेल ने 98 . 67 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है। बारहवीं क्लास में महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज बाराबंकी की साक्षी वर्मा ने 98. 2 फीसदी अंकों के साथ मेरिट में पहला स्थान पाया।

दसवीं में इस बार 84.82 फीसदी लड़कों और 91.11 फीसदी लड़कियों को कामयाबी हासिल हुई है। इसी तरह 12वीं में 84.35 फीसदी लड़के और 92.48 फीसदी लड़कियां पास हुई हैं।

टॉप 5 में केवल लड़कियां
10वीं और 12वीं के रिजल्ट में इस बार लड़कियों ने टॉप 5 में किसी लड़के को जगह नहीं बनाने दी है। 10वीं क्लास की मेरिट लिस्ट में विबग्योर पब्लिक इंटर कॉलेज रायबरेली की ही इकरा और उमरा महमूद दूसरे नंबर पर हैं। निशा साहू, गरिमा और दिशा केसरवानी ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया है।

12वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए यहां क्लिक करें

इसी तरह 10वीं की मेरिट में चौथे स्थान पर प्रगति त्रिपाठी और पांचवें स्थान पर कीर्ति सिंह हैं। बिल्कुल ऐसी ही तस्वीर 12वीं की मेरिट लिस्ट की भी है। 12वीं में महारानी लक्ष्मीबाई मेमोरियल की ही प्रतिमा सिंह और सोनाली वर्मा को दूसरा स्थान मिला है। दिव्यांशी और प्रेरणा वर्मा को तीसरा स्थान मिला है।

दिव्या अवस्थी और स्वाति तिवारी को 12वीं की मेरिट में चौथा स्थान मिला है। पांचवीं पोजिशन पर 4 लड़कियां हैं। अमृता सिंह, चित्रांशी, नीतू राजपूत, आयुषी सिंह को 12वीं की मेरिट लिस्ट में पांचवां स्थान मिला है।

इस साल दसवीं क्लास में 87.66 फीसदी स्टूडेंट पास हुए, जबकि 12वीं में 87.99 फीसदी स्टूडेंट्स को कामयाबी मिली है। दसवीं क्लास के लिए 37 लाख छात्रों ने आवेदन किया था। बारहवीं के लिए 30 लाख से ज़्यादा स्टूडेंट्स ने फॉर्म भरे थे।

यूपी बोर्ड ने लगातार दूसरी बार दसवीं और बारहवीं क्लास के नतीजे एक साथ जारी किए हैं। हालांकि इस साल दसवीं पास को टैबलेट और बारहवीं पास को मुफ्त लैपटॉप मिलने की योजना नहीं है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button