यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, नगर आयुक्त लखनऊ समेत कई अफसर बदले

लखनऊ : स्वतंत्रता दिवस मनाने के बाद योगी सरकार ने देर रात ही आईएएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। इनमें लखनऊ के नगर आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी भी शामिल हैं, जिनका पिछले काफी दिनों से मेयर संयुक्ता भाटिया से विवाद चल रहा था।

मेयर से चल रहा था अनबन:-

  • बताया जाता है कि स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात के दौरान मेयर संयुक्ता भाटिया ने नगर आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी की शिकायत की।
  • इसके बाद मुख्यमंत्री ने नगर आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी का तबादला कर दिया।
  • हालांकि इन तबादलों की शासन की तरफ से कोई सूची नहीं जारी की गई है.
  • पर अधिकृत सूत्रों ने बताया कि 6 आईएएस और 11 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं।
  • इनमें कानपुर देहात के डीएम राकेश कुमार सिंह भी शामिल हैं।

इन अधिकारियों के हुए तबादले:-

  • जिन अधिकारियों के तबादले किए गए हैं.
  • उनमें नगर आयुक्त लखनऊ के अलावा ADM लखनऊ वैभव मिश्रा को परीक्षा नियंत्रक, उ.प्र. अधीनस्थ सेवा चयन आयोग बनाया गया।
  • विपिन कुमार मिश्रा, एडीएम एफ़आर लखनऊ बनाये गए।
  • कानपुर देहात के जिलाधिकारी राकेश कुमार सिहं, वीसी कानपुर विकास प्राधिकरण।
  • महेन्द्र तंवर नगर आयुक्त ग़ाज़ियाबाद।
  • प्रेरणा शर्मा सीडीओ शाहजहॉपुर।
  • अमित पाल सीडीओ सोनभद्र।
  • दिनेश चंद्र डीएम कानपुर देहात।
  • सीडीओ सोनभद्र अजय द्विवेदी नगर आयुक्त लखनऊ।
  • दिनेश चंद्र को डीएम कानपुर देहात बनाया गया है।
  • वो अब तक नगर आयुक्त गाजियाबाद थे।
  • इसके अलावा एडीएम सिटी कानपुर विवेक श्रीवास्तव को हटाकर अतुल कुमार एडीएम सिटी कानपुर बनाए गए हैं।
 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button