यूपी सरकार का रवैया तानाशाही, एक जाति को सम्मान और बाकियों को कर रही टारगेट- सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर

Om Prakash Rajbhar against UP government statment lucknow:- लखनऊ. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि यूपी सरकार तानाशाही रवैये के साथ काम कर रही है।

Om Prakash Rajbhar against UP government statment lucknow:-

लखनऊ. सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने सरकार परहमला बोला है। उन्होंने कहा कि यूपी सरकार तानाशाही रवैये के साथ काम कर रही है। एक जाति को सम्मान देकर बाकी जातियों को टारगेट कर उनके अधिकारों को लूट रही है।

यूपी सरकार कर रही आवाज दबाने की कोशिश

  • राज्य सभा सांसद संजय सिंह द्वारा पिछडे़ दलित अल्पसंख्यक वंचित वर्ग के हक अधिकार की आवाज को उठाने की कोशिक की।
  • जिस पर योगी सरकार ने मुकदमा दर्ज कर इस आवाज को दबाने की कोसिस की है।
  • भाजपा भारतीय झूट पार्टी सबका साथ सबका विकास का माला जपती हैं।
  • समाज के पिछडे़ दलित अल्पसंख्यक वर्गों की बात करने पर मुकदमा दर्ज करना।
  • भाजपा का चाल चरित्र चेहरा उजागर हो गया।
  • इस आवाज को दबाने के लिए मुकदमा दर्ज कर डराने की कोसिस कर रही है।
  • राज्य सभा सांसद श्री संजय सिंह आप डरिये नही।
  • सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी व भागीदारी संकल्प मोर्चा इस आवाज को दबने नही देगी।
  • क्यों न योगी सरकार हम सभी को जेल में डाल दे।

सुरक्षा देने के बजाय योगी सरकार नाकामी छुपाने लगी है

  • हम सब लोग पिछडे़ दलित अल्पसंख्यक वंचित वर्ग के हक अधिकार की आवाज को उठाते रहेंगे.
  • अगर जेल भी जाना पड़ेगा हम पिछे हटने वाले नहीं है।
  • आज पूरे प्रदेश में जंगल राज कायम हो गया है।
  • कानून व्यवस्था ध्वस्थ होती जा रही है।
  • चारों तरफ अपरहण, लूट, हत्या, बलात्कार की घटनायें सामने प्रतिदिन आर रही है।
  • 24 करोड़ जनता की सुरक्षा देने के बजाय योगी सरकार नाकामी छुपाने लगी है।

सरकार में हो रही उपेक्षा के खिलाफ आवाज उठा रहे

आय दिन सरकार के विधायक, सांसद, मंत्री कोई पत्र के माध्यम से तो कोई सोशल मिडिया के माध्यम से जन सरोकार से जुडे़ मुद्दे को उठाने पर सरकार में हो रही उपेक्षा के खिलाफ आवाज उठा रहे है।

यह जग जाहिर है सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पीयूष मिश्रा ने बताया कि सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी भागीदारी संकल्प मोर्चा गांव गरीब किसान मजदूर व्यपारी नौवजवान पिछडे़ दलित अल्पसंख्यक वंचितों के हक अधिकार की आवाज को किसी भी किमत पर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी दबने नहीं देगी।

प्रदेश के समस्त जनपदों में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

पूरे प्रदेश में सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी भागीदारी संकल्प मोर्चा केन्द्र व प्रदेश सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं पिछड़े दलित अल्पसंख्यक श्रमिक मजदूर नौवजवान किसान बेरोजगार के उपर हो रहे अन्याय अत्याचार व वी0पी0 शर्मा के आयोग के विरोध में दिनांक 17 अगस्त, 2020 को प्रदेश के समस्त जनपदों में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन करेगी।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button