रात में भरपूर नींद लेने के बाद भी यदि आपको महसूस होती हैं थकान, तो ये हैं इसकी वजह

भागदौड़ भरी जिंदगी में आराम करना भी बहुत जरूरी है। डॉक्टर की सलाह के अनुसार थकावट को दूर करने के लिए सभी 6 से 7 घंटे तक जरूर सोना चाहिए। इससे पूरा दिन शरीर भी स्वस्थ रहता है और मस्तिष्क सही तरीके से काम करता है। अगर आप 6 से 7 घंटो तक सोने के बाद भी थके-थके महसूस करते हैं तो इसके कई कारण हो सकते हैं.

जब आदमी को सिर दर्द, हल्की हरारत व नींद आती रहती हो तो यह थकान के लक्षण मानें जाते हैं। कई बार डायबिटिक मरीजों को भी वजन में बढ़ोतरी या खून में कमी होने के कारण चक्कर आने जैसे लक्षण पाए जाते हैं। सांस फूलना, जल्द पसीना आना आदि इसके लक्षण हो सकते हैं।

इन बातों का रखें ख्याल

भोजन करने के तुरंत बाद सोना नहीं चाहिए, इससे वजन बढ़ सकता है। खाना खाने के बाद 15-20 मिनट पैदल जरूर चलना चाहिए।

यदि भूख नहीं लगती हो तो जबरदस्ती नहीं खाना चाहिए। इसके बजाए फलों का सेवन किया जा सकता है।

कई लोगों को भोजन करने के बाद चाय या कॉफी लेने की आदत होती है लेकिन यह करना गलत है। इसके बजाए भोजन करने के बाद नींबू पानी या लस्सी पी जा सकती है। इससे शरीर में स्फूर्ति बनी रहेगी।

वसायुक्त आहार कम लेना चाहिए। ताजे फलों व ताजी सब्जियों का सेवन फायदेमंद माना जाता है।

भोजन करने के 1 घंटे तक पानी नहीं पीना चाहिए, इससे भोजन पचने में सरलता होती है।

हमारा पाचन तंत्र नियमित कार्य करता रहता है, उसे आराम देने के लिए हफ्ते में एक या दो बार उपवास जरूर करना चाहिए व उपवास में सरलता से पचने वाले भोज्य पदार्थों का ही सेवन करना चाहिए।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button