रायबरेली में कांग्रेस महामंत्री के इशारे पर चल रही अवैध शस्त्र फैक्ट्री का राजफाश, फरार आरोपित की तलाश

रायबरेली। उत्तर प्रदेश के रायबरेली में कांग्रेस महामंत्री के इशारे पर चल रही अवैध असलहा फैक्ट्री का राजफाश शनिवार को पुलिस ने किया। भारी मात्रा में शस्त्र बनाने की सामग्री के साथ फतेहपुर के एक बदमाश को गिरफ्तार किया गया है। मुख्य आरोपित कांग्रेसी नेता अभी फरार चल रहा है।

सीओ आरपी शाही ने बताया कि महानंदपुर में शुक्रवार की रात पुलिस ने एक मकान में छापा मारा। वहां से फतेहपुर के यौहन थाना हथगांव निवासी राम प्रताप विश्वकर्मा को पकड़ा गया, जो कि अपराध की दुनिया में लल्लू वाजपेयी के नाम से कुख्यात है। उसके पास से एक देसी रिवॉल्वर, एक देसी तमंचा और भारी मात्रा में लोहे और पीतल की सामग्री बरामद की गई, जिसके उपयोग असलहा बनाने में किया जाना था। उन्होंने बताया कि एक दिन में एक शस्त्र ये तैयार कर देता था, जोकि बाजार में 20 से 25 हजार में बिकता था। फैक्ट्री संचालन के बाबत बताया कि महानंदपुर के ही रहने वाले हिंमाशू सिंह का नाम सामने आया है, जो कांग्रेसी नेता हैं। पुलिस सरगर्मी से उसकी तलाश में लगी है।

Raid in Raebareli illegal arms factory, Raebareli police action, Lucknow city crime, UP Crime, Raebareli Police busted illegal arms factory, Congress General Secretary name in illegal arms factory, कांग्रेस महामंत्री चला रहे अवैध शस्त्र फैक्ट्री

कोतवाल अतुल कुमार सिंह ने बताया कि हिमांशु और राम प्रताप की मुलाकात कुछ महीने पहले जेल में हुई थी। वहीं, से इन दोनों ने असलहा फैक्ट्री चलाने की प्लानिंग की थी। राम प्रताप के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के नौ मुकदमें दर्ज हैं, जिनमें से आठ फतेहपुर में और एक लालगंज में है। दो दिन पहले ही राम प्रताप कानुपर से असलहा बनाने का सामान लेकर आया था। शुक्रवार को ही उसे दबोच लिया गया। मुख्य आरोपित की तलाश की जा रही है। अब तक की जानकारी में पता चला है कि वह शहर कांग्रेस में महामंत्री है। हम जल्द ही उसे भी पकड़ लेंगे।

कांग्रेस शहर अध्यक्ष बोले, 

शहर कांग्रेस अध्यक्ष सईदुल हसन के मुताबिक, हमारे संगठन में अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। अगर हिमांशू इस मामले में आरोपित हैं तो संगठन उन पर कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेगा। हम भी इस मामले की अपने स्तर से जांच कर रहे हैं।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button