लखनऊ : कांग्रेस सहकारिता प्रकोष्ठ का गठन

लखनऊ : कांग्रेस सहकारिता प्रकोष्ठ का गठन

लखनऊ : प्रदेश में सहकारी गतिविधियों के कुशल संचालन हेतु उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने सहकारिता प्रकोष्ठ का गठन करते हुए कृपा शंकर मिश्रा को प्रकोष्ठ का अध्यक्ष मनोनीत किया है। इसके साथ ही सहकारिता प्रकोष्ठ में सत्य नारायण चौरसिया, वीरकेश्वर सिंह एवं सुनील कुमार शर्मा ओम दादा को सहकारिता प्रकोष्ठ का उपाध्यक्ष मनोनीत किया है।

कई ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की
कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था एवं कांग्रेस नेतृत्व के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए आज यहां प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में देवरिया, लखनऊ, गाजियाबाद आदि विभिन्न जनपदों के लोंगों ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू के समक्ष कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
प्रदेश कांग्रेस कार्यालय के मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार  सदस्यता ग्रहण करने वालों में प्रमुख रूप से जनपद देवरिया के विजय कुमार पाण्डेय, परवेज आलम खान, जनपद गोण्डा के कुतुबुद्दीन उर्फ डायमण्ड, जनपद लखनऊ की सुषमा त्रिपाठी, सोनू, अशोक कुमार सरोज, अवधेश कुमार, नीरज जायसवाल, आकाशदीप, केशव त्रिपाठी, सौरभ त्रिपाठी, सुश्री खुशबू, कृष्ण गोपाल तिवारी एवं अंगद शर्मा, जनपद गाजियाबाद के रिजवान खान एवं करीमुद्दीन ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

सेवादल ने डा0 हार्डिकर की पुण्यतिथि मनायी
कांग्रेस सेवादल के संस्थापक डा0 एन0एस0 हार्डिकर की पुण्यतिथि आज यहां उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वीरेन्द्र चौधरी की अध्यक्षता में प्रदेश मुख्यालय में मनायी गयी। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष वीरेन्द्र चौधरी ने कहा कि मौजूदा परिस्थिति में हार्डिकर जी की विचारधारा ही देश को अखण्ड रख सकती है। पूर्व विधायक श्यामकिशोर शुक्ल, पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी, पूर्व विधायक राम जियावन ने भी अपने विचार रखते हुए हार्डिकर को श्रद्धा सुमन अर्पित किये। इस मौके पर प्रमुख रूप् से सेवादल के मध्य जेान के अध्यक्ष राजेश सिंह काली, करूणेश राठौर, संजीव सिंह, उमर खान बाबा, हिमांशुधर द्विवेदी, आलेख पाण्डेय, सुभाष पाण्डेय, अनिल शुक्ला, जीवन श्रीवास्तव, राकेश तिवारी, सतीश सिंह, भानु प्रताप सिंह, वीरेन्द्र यादव आदि मौजूद रहे।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button