लखनऊ- किसानों की समस्या को लेकर रालोद ने यूपी सरकार को घेरा…

RLD besieges UP government :- लखनऊ. किसानों की समस्याओं को लेकर योगी सरकार आए दिन विपक्षी दलों के निशाने पर आती रहती है। इसी क्रम में अब राष्ट्रीय लोक दल ने भी योगी सरकार को यूरिया की कालाबाजारी के कारण किसानों को हो रही समस्या पर घेरा है।

RLD besieges UP government :-

राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे ने कहा है कि योगी सरकार में किसानों की दुर्दशा हो रही है। किसान लगातार सरकार की अनदेखी का शिकार हो रहे हैं।

उन्होंने कहा है कि डीजल की बढ़ी हुई कीमतों ने फसल का लागत मूल्य पहले ही बहुत बढ़ा दिया था। वहीं अब यूरिया की कालाबाजारी ने किसानों को और भी ज्यादा मुसीबत में डाल दिया है। सहकारी समितियों के माध्यम से मिलने वाली खाद की बोरियां मात्र कुछ अपने चहेतों को वितरित कर दी गयी हैं और उन्हीं चहेतों के माध्यम से प्रति बोरी 40 से 50 रूपये अधिक कीमत पर बेची जा रही है। इसकी वजह से किसानों को मजबूर होकर ज्यादा पैसे देने पड़ रहे हैं और बिचौलिए इसका फायदा उठा रहे हैं।

गोरखपुर में भी यूरिया खाद की कालाबाजारी – अनिल दुबे

  • अनिल दुबे ने कहा है कि एक तरफ उर्वरक मंत्रालय यह कह रहा है कि यूरिया की कमी नहीं है।
  • लेकिन दूसरी ओर सच्चाई कुछ और ही है।
  • यहां किसानों को उसकी उपलब्धता सुनिश्चित नहीं है।
  • हैरत की बात है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के गृह जनपद गोरखपुर में भी ऐसी खबरे आई है।
  • जहां यूरिया खाद की कालाबाजारी धड़ल्ले से हो रही है।

मुख्यमंत्री से सख्त कार्यवाही की मांग की

  • प्रदेश में 623 खाद विक्रेताओं के लाइसेंस निलम्बित हो चुके है।
  • और 35 विक्रेताओं पर एफआईआर हो चुकी है।
  • इसके अलावा अभी तक 17 दुकाने सील की जा चुकी हैं।
  • यह सभी आंकड़े इस बात का सबसे बड़ा उदाहरण है।
  • कि प्रदेश में चारो और खाद का बड़े पैमाने पर घोटाला किया गया है।
  • उन्होंने सीएम योगी से इस मामले को लेकर तत्काल प्रभाव से सख्त कार्यवाही करने की मांग की है।
  • उन्होंने कहा कि प्रदेश के किसान भाजपा शासन में बिजली मूल्य वृद्धि, नोटबंदी और डीजल के दामों में बढोतरी से लगातार त्रस्त रहा है।
  • और अब 2019 से लगातार खाद घोटाला सक्रिय रूप से किसानों को शोषण कर रहा है।
 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button