लखनऊ के हर मोहल्ले में लगा कोरोना जांच कैम्प, 30 मिनट में रिजल्ट…

Corona investigation camp every locality Lucknow results 30 minutes:- लखनऊ. ग्लोबल महामारी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं…

Corona investigation camp :-

ढेर सारी कवायद के बावजूद उत्तर प्रदेश में भी संक्रमण का कहर जारी है। लोग-बाग़ लगातार संक्रमित हो रहे हैं, सबसे बड़ी आवश्यकता लोगों की जांच को लेकर आ रही है,

इसी के मद्देनजर उत्तर प्रदेश की सरकार ने अब राजधानी लखनऊ को लेकर एक बड़ा फैसला लिया है।

महामारी कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से यूपी सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।

राजधानी लखनऊ में भी तेजी से कोरोना का संक्रमण फैल रहा है। स्थति को देखते हुए शहर में अब कोरोना की मास टेस्टिंग होगी।

इसके लिए पूरे शहर में जगह-जगह कैंप लगाए जा रहे हैं। इन कैंपों में एंटीजेन टेस्ट होंगे, जिनका रिजल्ट 30 मिनट में आ जाएगा।

ये सभी कैंप 31 जुलाई तक चलेंगे। ऐसे में बता दें, कि ये सभी कैंपों पर ये टेस्ट मुफ्त में होंगे। शहर के ऐशबाग वार्ड के रामलीला मैदान में कैंप लगेगा।

बॉक्स : जानिए कहां-कहां पर लगेंगे टेस्ट कैम्प

1. बाबू बनारसी दास वार्ड- पुराना किला,
2. बाबू जगजीवन राम वार्ड- आर एस अकेडमी, सेक्टर 16 इंदिरा नगर,
3. चंद्र भानु गुप्त मोतीलाल नेहरू वार्ड- तिकोना पार्क, मोतीनगर,
4. चौक बाजारी वार्ड- लोहिया पार्क, चौक,
5. डालीगंज निराला नगर वार्ड- पार्षद कार्यालय, लईया मंडी, डालीगंज,
6. ऐशबाग वार्ड- रामलीला मैदान,
7. दौलतगंज वार्ड- गऊघाट पंपिंग स्टेशन के पास,
8. गुरुनानक नगर वार्ड- महामंगलेस्वर पार्क, इंडियन स्कूल के सामने,
9. हुसैनाबाद वार्ड- पिक्चर गैलरी पार्क,
9. हिदंनगर वार्ड- नेबरहुड पार्क, सेक्टर डी,
10. जयशंकर प्रसाद वार्ड- सीएचसी, नेहरू बाल वाटिका,

11. कदम रसूल वार्ड- पार्षद कार्यालय,

12. लाल कुआं वार्ड- चौराहे के पास पुल के नीचे,
13. राजीव गांधी प्रथम वॉर्ड- सामुदायिक केंद्र विवेक खंड-दो,
14 .महात्मा गांधी वार्ड- मुरली नगर पार्क,
15. मनकामेश्वर वार्ड- पार्षद कार्यालय,
16. ओम नगर वार्ड- पीएलसी,
17. राजेंद्र नगर वार्ड- कल्याण मंडप,
18. राजीव गांधी द्वितीय वार्ड- मनीषा मंदिर स्टेडियम विराम खंड,
19. विद्यावती द्वितीय वार्ड- खजाना मार्केट,
20. विद्यापति तृतीय वार्ड- अन्नपूर्णा कांपलेक्स,

21. आलम नगर वार्ड- अंबेडकर पार्क,

22. चित्रगुप्त नगर वार्ड- ट्रेफिक पार्क,
23. इस्माईलगंज प्रथम वार्ड- इंदिरा नगर सेक्टर 9/914 ,
24. इस्माइल गंज द्वितीय वार्ड- नगर निगम डिग्री कॉलेज, सुरेंद्रनगर,
25. फैजुल्लागंज प्रथम वार्ड- पार्षद कार्यालय, सेमरा गौरी,
26. फैजुल्लागंज द्वीतीय वार्ड- सामुदायिक केंद्र केशव नगर पुलिस चौकी,
27. फैजुल्लागंज तृतीय वार्ड- सामुदायिक केंद्र केशव नगर पुलिस चौकी,
28 .कैल्विन कॉलेज वार्ड- कल्याण मंडप,
29. कुंवर ज्योति प्रसाद वार्ड- बाथम चौराहा, पार्षद कार्यालय, राजाजीपुरम,
30. केसरी खेड़ा वार्ड- कोनोसी पुल के नीचे,

31. खारिका वार्ड- राम भरोसे स्कूल, तेलीबाग,

32. लेबर कालोनी वार्ड- शहनाई गेस्ट हाउस, राजाजीपुरम,
33.वजीरगंज वार्ड- सिटी स्टेशन के पास,
34.मैथिली गुप्त वार्ड- आवास विकास पार्किंग, गीता वस्त्रालय के सामने,
35.हैदरगंज द्वितीय वार्ड- बुद्धेश्वट मंदिर,
36. हैदरगंज तृतीय वार्ड- तिकोनिया पार्क चौराहा,
37. हर दिन राय वार्ड- मिनी स्टेडियम राजाजीपुरम,
38.जेसी बोस वार्ड- दया निधान पार्क,
39.निशातगंज वार्ड- फुल वाला पार्क न्यू हैदराबाद,

40.रानी लक्ष्मीबाई वार्ड- झंडेवाला पार्क, अमीनाबाद,

41.शारदा नगर प्रथम वार्ड- सामुदायिक केंद्र पीडब्ल्यूडी,
42.शारदा नगर द्वितीय वार्ड- आवासीय स्कूल के पास।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button