लखनऊ- गायत्री ज्ञान मंदिर इन्दिरा नगर में 2 सितम्बर से पिण्ड तर्पण प्रारम्भ होगा…

Lucknow Pind tarpan start 2nd September Gayatri Gyan Mandir Indira Nagar:- लखनऊ. सरकार के लॉकडाउन नियमानुसार, सोशल डिस्टेन्सिंग, मास्क एवं छोटा पॉकेट सेनीटाइजर की अनिवार्यता के साथ पिण्ड तर्पण एवं गायत्री होगा।

Lucknow Pind tarpan start 2nd September Gayatri Gyan Mandir Indira Nagar:-

पितृं की आत्म उन्नति के यम गायत्री से विशेष आहुतियाँ प्रदान की जायेगी। इन्दिरा नगर सेक्टर-9 स्थित गायत्री ज्ञान मंदिर में प्रतिवर्ष की भॉति पितृपक्ष के अवसर पर 02 सितम्बर 2020 से पिण्ड तर्पण प्रारम्भ होगा तथा 17 सितम्बर 2020 तक नियमित चलेगा। पूर्णिमा का तर्पण दिनांक 02.09.2019 को होगा।

गोरखपुर- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बोले- कोरोना के साथ-साथ हमे इंसेफ्लाइटिस से भी लड़ना है !

कार्यक्रम के मुख्य संयोजक उमानंद शर्मा ने बताया किया प्रात: 5:30 बजे से देव आवाहन, देवपूजन के उपरान्त पिण्ड तर्पण प्रारम्भ होगा, तदोपरान्त गायत्री यज्ञ प्रतिदिन होगा। पितृं की आत्म उन्नति के यम गायत्री से विशेष आहुतियाँ प्रदान की जायेगी।

कार्यक्रम भाग लेने के लिए एक दिन पूर्व पंजीयन करना अनिवार्य होगा

  • श्री शर्मा ने बताया कि तर्पण के सभागार में युग ऋषि द्वारा रचित धर्म एवं अध्यात्म, वैज्ञानिक विश्लेषण के साथ जीवन मृत्यु एवं पितृं से सम्बन्धित विशेष साहित्य जैसे- मैं क्या हूँ?,
  • गहना कर्मागति, मरने के बाद हमारा क्या होता,
  • पितरों को श्रद्धा दें वे शक्ति देंगे,
  • पितर हमारे अदृश्य सहायक, मरणोत्तर जीवन उसकी सच्चाई, जीवन एवं मृत्यु, भूत कैसे होते हैं क्या करते हैं?,
  • स्वर्ग-नर्क की स्वचालित प्रक्रिया, मरे तो सही बुद्धिमता के साथ, जल्दी मरने की उतावली न करें।
  • उपरोक्त पुस्तकें सभागार में अवलोकन हेतु प्रदर्शित रहेंगी।
  • क्रय करके लिया भी जा सकता है।
  • पिण्ड तर्पण में नर-नारी जातिवंश का भेद नहीं होगा ।
  • सभी भागीदारी कर सकते हैं।
  • कार्यक्रम भाग लेने के लिए एक दिन पूर्व पंजीयन करना अनिवार्य होगा।

#Lucknow, #Gayatri Gyan Mandir, #Indira Nagar, #Pind Tarpan,

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button