लखनऊ- डॉ. कफील की रिहाई पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव बोले- उम्मीद है आजम खान को भी मिलेगा इंसाफ !

लखनऊ- डॉ. कफील की रिहाई पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव बोले- उम्मीद है आजम खान को भी मिलेगा इंसाफ !

Akhilesh Yadav release Dr. Kafeel Azam Khan also get justice:- लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत जेल में बंद डॉक्टर कफील खान की रिहाई पर खुशी जाहिर करते हुए उम्मीद जताई कि उन्हीं की तरह झूठे मुकदमों में फंसाए गए वरिष्ठ सपा नेता आजम खां को भी जल्द इंसाफ मिलेगा।

Akhilesh Yadav release Dr. Kafeel Azam Khan also get justice:-

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बुधवार को एक ट्वीट में कहा कि उच्च न्यायालय द्वारा डॉक्टर कफ़ील की रिहाई के आदेश का देश-प्रदेश के हम सभी इंसाफ़ पसंद लोगों ने सहर्ष स्वागत किया है। उम्मीद है झूठे मुक़दमों में फंसाये गये आज़म खान जी को भी शीघ्र ही न्याय मिलेगा। उन्होंने प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सत्ताधारियों का अन्याय तथा अत्याचार हमेशा नहीं चलता।

डॉ. कफील ने अदालत का शुक्रिया अदा किया

इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश के बाद डॉक्टर कफील खान को मंगलवार मध्य रात्रि मथुरा जेल से रिहा कर दिया गया। जेल से रिहाई के बाद कफील ने से बातचीत में अदालत का शुक्रिया अदा किया। साथ ही कहा कि वह उन तमाम शुभचिंतकों के भी हमेशा आभारी रहेंगे जिन्होंने उनकी रिहाई के लिए आवाज उठाई।

दिल्ली : चीन पर बड़ी डिजिटल स्ट्राइक, सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने PUBG समेत 118 मोबाइल ऐप्स पर लगाया प्रतिबंध

रासुका के तहत साढ़े सात महीने से मथुरा जेल में बंद थे

  • उन्होंने कहा कि प्रशासन उन्हें अब भी रिहा करने को तैयार नहीं था।
  • लेकिन लोगों की दुआ की वजह से वह रिहा हुए हैं,।
  • मगर आशंका है कि सरकार उन्हें फिर किसी मामले में फंसा सकती है।
  • कफील संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ पिछले साल अलीगढ़ में भड़काऊ भाषण देने के आरोप था।
  • जिसमें राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत करीब साढ़े सात महीने से मथुरा जेल में बंद थे।

#Lucknow, #release of Dr. Kafeel, #SP chief, #Akhilesh Yadav, #Azam Khan,

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button