लखनऊ : बसपा सुप्रीमों मायावती पर बरसे संजय कहा- बेटियों के साथ होता है रेप और आवाज़ भी नहीं उठाती ‘बहन जी’

आप नेता और राज्य सभा सांसद  संजय सिंह ने हाथरस गैंग रेप पीड़िता की मौत पर बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि आज हाथरस की बेटी की मौत एक एक दुखद घटना है।

आप नेता और राज्य सभा सांसद  संजय सिंह ने हाथरस गैंग रेप पीड़िता की मौत पर बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि आज हाथरस की बेटी की मौत एक एक दुखद घटना है। 14 सितंबर को एक बच्ची के साथ गैंगरेप हुआ था। बलात्कार ही नही हुआ बल्कि उस मासूम युवती के गले की हड्डी तोड़ी दी गयी और जीभ काट ली गयी। 

जब परिवार पुलिस के पास न्याय के लिए गया तो एक लोगो पर fir दर्ज की। बयान के बाद बलात्कार का मामला दर्ज किया गया।  अलीगढ़ में एडमिट किया गया लेकिन योगी सरकार उसके इलाज सही से नही करा पाई।

मेरे एक बयान पर कर दी जाती है fir और बलात्कारियों…

संजय सिंह ने कहा कि तब दिल्ली भेज कर नौटंकी की गई आज वो जंग हार गई। पुलिस बलात्कारियों को बचाने में जुटी है। उन्होंने कहा गैंग रेप पीड़िता के अपराधियो की जीप क्यो नही पलटी, क्यो नही बलात्कारियों  पर एन एस ए लगाया गया। बलात्कार की घटनाएं दलितों की बच्चियो के साथ हो रही है चाहे वो पीलीभीत ,लखीमपुर, हो या हाथरस। योगी सरकार अपराधियों पर लगाम क्यों नही लगा पा रही है। जबकि मेरे एक बयान पर fir कर दी जाती है मेरे ऊपर 14 वी fir की गई। लेकिन जंगलराज कायम है। यूपी में बलात्कारियो को बचाने की कोशिश की गई। सरकार चिनमानंनद के साथ खड़ी हुई है।
रोहणी सिंह एक पत्रकार है उनपर di सूचना धमका रहे है।

पडरौना में एक बच्ची छेड़खानी से तंग आकर मौत को गले लगा लिया था

महोबा एसपी पर कार्यवाई नही होती है। पत्रकारों पर कार्यवाई की धमकी दी जा रही है। प्रदेश में जंगलराज कायम है।  हत्या हो रही है। बलात्कार हो रहे रंगदारी वसूली जा रही है।  सरकार अपराधियो के साथ खड़ी है। पडरौना में एक बच्ची छेड़खानी से तंग आकर मौत को गले लगा लिया था। संजय सिंह ने कहा कि कार्यवाई किस पर पत्रकारो पर नेताओ पर किया जा रहा है।

सरकार के खिलाफ मुखरता से बोल नही पा रही है

संजय सिंह ने  हाथरस मामले में 6 महीने फ़ास्ट ट्रैक में केस चला कर सजा देने और 50 लाख की  सहायता देने और  सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है। मायावती ने ट्वीट किया सरकार के खिलाफ मुखरता से बोल नही पा रही है। दलितों के साथ घटनाएं हो रही है लेकिन मायावती जी बोलने से भी कतरा रही है।

सरकार अगर पोस्टर लगवाती है तो बीजेपी के जो नेता आरोपी है महिलाओं के उत्पीड़न के उनके पोस्टर अगर आम आदमी पार्टी के लोग लगते है तो उनकौ गिरफ्तार क्यो किया जा रहा है संजय सिंह

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button