लखनऊ : पारा में एक युवक ने खुद को गोली मार कर दी जान

लखनऊ। राजधानी में रविवार तड़के सुबह एक युवक ने खुद को गोली मार आत्महत्या कर ली। मौके पर पहुंची पारा पुलिस ने युवक को जिला अस्पताल ले गई, लेकिन वहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हालांकि, मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस अफसरों ने फॉरेंसिक टीम की मदद से मामले की जांच कर रही है।

मामला पारा थाना क्षेत्र के बादलखेड़ा गांव की है। जहां हरदोई के अतरौली का रहने वाला सोनू शुक्ला (32) नाम के युवक ने रविवार सुबह पिस्तौल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। फायरिंग की आवाज सुनकर परिवार में कोहराम मच गया।

कमरे के अंदर खून से लथपथ सोनू शुक्ला पड़ा था। उसके बगल में पिस्टल बरामद की गई है और साथ ही युवक के हाथ में मोबाइल भी मिला है। सूचना मिलते ही पारा थाने की पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने कमरे की पड़ताल की जहां पर उसे तमंचा मिल गया।

महाराष्ट्र : ठाणे के भिवंडी में इमारत ढही, आठ की मौत, कई लोगों के मलबे में फंसे होने की आशंका

लम्बे समय से पत्नी से विवाद की बात, भाई की बन्दूक से गोली मारी

पुलिस की पुछताछ में भतीजे ने बताया कि बंदूक गेट पर पड़ी होने के कारण कमरे में रख दी गई। भतीजे ने बताया कि युवक मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। वह काफी समय से बीमार चल रहा था, और वह कल डॉक्टर के यहां से इलाज करवाके आया था। दिन वह सामान्य थे, रात के उन लोगों ने साथ में खाना भी खाया।

आगरा : मोहब्बत की निशानी ताजमहल के दीदार का इंतजार हुआ खत्म

जिसके बाद देर रात मृतक का भाई और भतीजा छत पर सोने चले गए थे। पुलिस ने बताया कि सोनू का लंबे समय से किसी बात को लेकर पत्नी के साथ विवाद चल रहा था। इससे उसकी पत्नी नाराज हो गई और उसने मायके चली गई। वह 3 दिन पहले ही भाई के घर रहने आया था। इसी दौरान भाई की डबल बैरिक बंदूक से सोनी ने सिर में गोली मार ली।

सरकार की कार्यशैली और नीतियों से जनता त्रस्त – अखिलेश यादव

जिस बंदूक से सोनू ने गोली मारी है उसका लाइसेंस भाई के नाम पर है। फिलहाल पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। जांच के लिये बंदूक को ले लिया है। पुलिस पत्नी के बयान का इंतजार कर रही है। पुलिस ने बताया कि माथे पर गोली लगी है। फिंगर प्रिंट का मिलान भी किया जाएगा। उनकी रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कार्रवाई होगी। गिरफ्तारी तभी की जायेगी जब पुलिस के पास सबूत होंगे।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button