लखनऊ : पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने वरिष्ठ समाजवादी एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के सूचना सलाहकार त्रिलोक सिंह मेहता के निधन पर व्यक्त किया गहरा शोक

Trilok Singh Mehta लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने वरिष्ठ समाजवादी एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के सूचना सलाहकार त्रिलोक सिंह मेहता एवं वरिष्ठ कैमरामैन मनोज मिश्रा (42वर्ष) के निधन पर गहरा शोक जताते हुए संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

 Trilok Singh Mehta उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की है।
  • त्रिलोक सिंह मेहता (87वर्ष) ने राज्य सूचना विभाग में लम्बे समय तक सूचनाधिकारी रहते हुए
  • तत्कालीन मुख्यमंत्रियों मुलायम सिंह यादव, कल्याण सिंह तथा श्री वीर बहादुर सिंह के कार्यकाल में अपनी सेवाएं दी थी।
  • सेवा निवृत्ति के बाद भी वे मुलायम सिंह यादव के सूचना सलाहकार के रूप में लोहिया ट्रस्ट में काफी समय तक कार्यरत रहे।
  • समाजवादी बुलेटिन के प्रकाशन एवं सम्पादन से वे लम्बे समय तक जुड़े रहे।
  • पत्रकारों के बीच भी श्री मेहता काफी लोकप्रिय थे।
  • आज बैकुंठधाम में श्री मेहता की अंत्येष्टि हुई।
  • उनकी तीन बेटियों में छोटी बेटी मनीषा ने उन्हें मुखाग्नि दी।
  • पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव की ओर से उनके पूर्व ओएसडी श्री आशीष यादव ‘सोनू‘ तथा वरिष्ठ पत्रकार एस.डी बड़ोला अंत्येष्टि में उपस्थित थे।

आप हमसे यहां भी जुड़ सकते हैं
https://theupkhabar.com/

ईमेल : [email protected]
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : https://www.facebook.com/theupkhabarweb
हमें ट्विटर पर फॉलो करें: https://twitter.com/theupkhabar1
चैनल सब्सक्राइब करें : https://www.youtube.com/c/THEUPKHABAR

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button