लखनऊ : प्रदेश में अब तक कुल 80,89,881 सैम्पल की जांच, 68,235 कोरोना के मामले एक्टिव

लखनऊ : प्रदेश में अब तक कुल 80,89,881 सैम्पल की जांच, 68,235 कोरोना के मामले एक्टिव

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव सूचना एवं गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने आज यहां लोक भवन में प्रेस प्रतिनिधियों को सम्बोधित करते हुए बताया कि गृह विभाग द्वारा धारा-188 के तहत 2,26,450 एफआईआर दर्ज करते हुये 4,27,889 लोगों को नामजद किया गया है। प्रदेश में अब तक 1,55,70,115 वाहनों की सघन चेकिंग में 72,343 वाहन सीज किये गये।

चेकिंग अभियान के दौरान 80,91,54,214 रूपए का शमन शुल्क वसूल किया गया। आवश्यक सेवाओं हेतु कुल 4,37,321 वाहनों के परमिट जारी किये गये हैं।कालाबाजारी एवं जमाखोरी करने वाले 1242 लोगों के खिलाफ 919 एफआईआर दर्ज करते हुए 446 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में फेक न्यूज के तहत अब तक 2576 मामलों को संज्ञान में लेते हुए कार्यवाही की गई है। 17 सितम्बर को कुल 08 मामले, जिनमें फेसबुक के 07, व ट्विटर के 01 मामले को संज्ञान में लिया गये हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश के 19,104 कन्टेनमेंट जोन के 1,217 थानान्तर्गत, 15,29,710 मकानों के 84,99,260 लोगों को चिन्हित किया गया है। इन कन्टेनमेंट जोन में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 51,525 है।

इंस्टीट्यूशनल क्वारेंटाईन किये गये लोगों की संख्या 33,543 है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में हॉटस्पॉट वाले बस्तियों की अनुमानित जनसंख्या 85,68,418 के सापेक्ष 18,331 डोर स्टेप डिलिवरी मिल्क बूथध्मैन के द्वारा दूध वितरित किया गया है। डोर स्टेप डिलिवरी ‘फल, सब्जी आदिÓ कुल 22,409 वाहन लगाये गये हैं।

डोर स्टेप डिलिवरी वाले प्रोविजन स्टोर की संख्या 19,446 है। प्रोविजन स्टोर के माध्यम से डिलिवरी करने वालों की संख्या 18,535 है। हॉट स्पॉट क्षेत्रों में कुल 03 प्रचलित सामुदायिक किचन हैं। इन बस्तियों में 15,55,228 राशन कार्डो पर खाद्यान्न वितरण किया गया है।

 

7342 बसों के माध्यम से 10 लाख 62 हजार लोगों ने यात्रा की:-

उन्होंने बताया कि निर्माण कार्यों से जुडे 18.25 लाख श्रमिकों, नगरीय क्षेत्र के 8.91 लाख श्रमिकों तथा ग्रामीण क्षेत्रों के 6.74 लाख निराश्रित व्यक्तियों को रु0 1,000-1,000- के आधार पर कुल 33.90 लाख लोगों को 339.05 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। निर्माण कार्यों से जुडे 17.14 लाख श्रमिकों को द्वितीय किश्त का भी भुगतान किया जा चुका है। प्रदेश की पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्यूपमेन्ट एवं मास्क सहित कुल 97 इकाईयां क्रियाशील हैं।

प्रदेश में 1127 फ्लोर मिल, 503 तेल मिल एवं 357 दाल मिल संचालित की जा रही है। प्रदेश में कोविड-19 के सम्बंध में राहत आयुक्त कार्यालय में राज्य स्तर पर स्थापित एकीकृत आपदा नियंत्रण केन्द्र के टोल फ्री हेल्पलाईन नं0 1070 पर प्राप्त 1,20,132 कॉल्स में से 1,19,749 का निस्तारण किया गया। उन्होंने बताया कि रोडवेज की 7342 बसों के माध्यम से 10 लाख 62 हजार लोगों ने यात्रा की। राजस्थान तथा हरियाणा से भी अन्र्तजनपदीय बसे चलाई जा रही है। पब्लिक एड्रेस सिस्टम को मजबूत किया जा रहा है।

 

विगत 24 घंटें में कोरोना के संक्रमित 6318 नये मामले :-

अपर मुख्य सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कोविड-19 टेस्टिंग का कार्य तेजी से किया जा रहा है। प्रदेश में कल एक दिन में 1,51,693 सैम्पल की जांच की गयी। प्रदेश में अब तक कुल 80,89,881 सैम्पल की जांच की गयी है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में विगत 24 घंटें में कोरोना के संक्रमित 6318 नये मामले आये है।

प्रदेश में रिकवरी का प्रतिशत 78.29 है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 68,235 कोरोना के एक्टिव मामले हैं। उन्होंने बताया कि होम आइसोलेशन में 36,522 लोग हैं। माह सितम्बर में अब तक कुल 23,02,964 सैम्पल की जांच की गयी है। निजी चिकित्सालयों में 3902 लोग तथा सेमी पेड एल-1 प्लस में 230 लोग ईलाज करा रहे है।

उन्होंने बताया कि लखनऊ, कानपुर नगर, प्रयागराज, मुजफ्फरनगर, मेरठ में पाजिटिव दर अधिक पायी गयी है। इसी प्रकार हमीरपुर, हाथरस, बागपत, महोबा तथा श्रावस्ती में पाजिटिव दर कम पायी गयी है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 की कोई भी वैक्सीन अभी तक नहीं आयी है इसलिए इससे संबधित जो भी बचाव के नियम है उनका पूरा पालन किया जाए। जैसें- साबुन, पानी से बार-बार हाथ धोना, सार्वजनिक स्थानों पर लोगों से दो गज की दूरी के साथ व मास्क लगाना है जरूरी।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button