लखनऊ- बीजेपी विधायक का लखनऊ के लोहिया अस्पताल में निधन…

लखनऊ- देवरिया सदर से भाजपा विधायक जन्मेजय सिंह का लोहिया अस्पताल में निधन

BJP MLA janmejay singh died Lohia Hospital Lucknow :- लखनऊ – देवरिया जिले की सदर सीट के भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा ) के विधायक जन्मेजय सिंह का देर रात लखनऊ में हार्ट अटैक से निधन हो गया । वह 75 वर्ष के थे।

भाजपा विधायक जन्मेजय सिंह विधानसभा के मॉनसून सत्र में शामिल होने देवरिया से लखनऊ आए थे । वह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से सदन की पहले दिन की कार्यवाही में शामिल थे । करीब चार महीने पहले भी जन्मेजय सिंह को माइनर अटैक पड़ा था ।

BJP MLA janmejay singh died Lohia Hospital Lucknow :-

  • रात में उनकी तबीयत खराब होने पर पहले सिविल अस्पताल ले जाया गया।
  • इसके बाद रात दस बजे हालत बिगड़ी तो लोहिया संस्थान रेफर कर दिए गए।

BJP MLA janmejay singh dies Lohia Hospital Lucknow up newsयहां मेडिसिन के डॉक्टरों ने देखकर कार्डियोलॉजी विभाग रेफर किया। लोहिया संस्थान के प्रवक्ता और एमएस डॉ. विक्रम सिंह के मुताबिक पेस मेकर लगाने के दौरान ही उनकी मत्यु हो गई। उन्हें हार्ट अटैक आया था।

BJP MLA janmejay singh dies Lohia Hospital Lucknow up newsइससे पहले सिविल अस्पताल में उनकी कोरोना वायरस संक्रमण की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी।

बीजेपी विधायक जन्मेजय सिंह देवरिया से लखनऊ विधानसभा सत्र में शामिल होने के लिए आए थे….

देर रात तबीयत खराब की वजह से उन्हें राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती करवाया गया था….

75 वर्ष के थे जन्मेजय सिंह का देहांत लखनऊ में हार्ट अटैक से हुआ…

रात में उनकी तबीयत खराब होने पर पहले सिविल अस्पताल ले जाया गया…

रात दस बजे हालत बिगड़ी तो लोहिया संस्थान रेफर कर दिए गए…

पेस मेकर लगाने के दौरान ही उनकी मत्यु हो गई, विधायक को हार्ट अटैक आया था…

सिविल अस्पताल में उनकी कोरोना वायरस संक्रमण की रिपोर्ट नेगेटिव आई थी…

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा विधायक के निधन पर ट्वीट कर दुःख व्यक्त किया

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा विधायक के निधन पर ट्वीट कर दुःख व्यक्त किया

देवरिया सदर सीट से भाजपा विधायक श्री जन्मेजय सिंह जी का निधन अत्यंत दुखद! दिवंगत आत्मा को शांति एवं शोकाकुल परिवार को दुख सहन करने की शक्ति दे भगवान।

देवरिया जिले की सदर सीट के भाजपा के विधायक जन्मेजय सिंह का जन्म सात जुलाई, 1945 को उत्तर प्रदेश के देवरिया में उनके पिता त्रिलोकीनाथ सिंह के घर हुआ था। उन्होंने गुजराती देवी के साथ शादी की थी और उनके तीन बेटे और चार बेटियां हैं।

BJP MLA janmejay singh dies Lohia Hospital Lucknow up news

  • वह उत्तर प्रदेश की 16वीं और 17वीं विधान सभा के सदस्य रहे।
  • उन्होंने दो बार भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में देवरिया निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।
  • वर्ष 2012 में उत्तर प्रदेश चुनाव की 16वीं विधान सभा में उन्होंने बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार प्रमोद सिंह को 23,295 मतों के अंतर से हराया था।
  • वर्ष 2017 में उन्होंने समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार जे पी जायसवाल को 46,236 मतों के अंतर से हराया था।

BJP MLA janmejay singh dies Lohia Hospital Lucknow up news

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button