लखनऊ- महिला कल्याण मंत्री स्वाति सिंह के आवास पर 181 सेवा की कर्मचारियों का धरना…

लखनऊ- महिला कल्याण मंत्री स्वाति सिंह के गौतमपल्ली आवास पर 181 सेवा की कर्मचारियों का धरना

181 service workers protest Gautampalli Women Welfare Minister Swati Singh:- लखनऊ- महिला कल्याण मंत्री स्वाति सिंह के गौतमपल्ली आवास पर 181 सेवा की कर्मचारियों का धरना…

181 service workers protest Gautampalli Women Welfare Minister Swati Singh:-

महिला कल्याण मंत्री स्वाति सिंह के गौतमपल्ली आवास पर 181 सेवा की कर्मचारियों का धरना।

वेतन बकाया और समायोजन की मांगों को लेकर पूजा सिंह के नेतृत्व में महिलाओं का चल रहा है आंदोलन।

‘181 महिला हेल्पलाइन’ की कर्मचारियों को एक साल से कोई वतन नहीं मिला है

  • उत्तर प्रदेश में ‘181 महिला हेल्पलाइन’ की कर्मचारियों को एक साल से कोई वतन नहीं मिला है।
  • महिला सुरक्षा के लिए बनी ‘181’ हेल्पलाइन सेवा में कार्यरत महिला कर्मियों को एक साल से भुगतान न होने से नाराज कर्मियों ने उत्तर प्रदेश की सरकार में महिला कल्याण मंत्री स्वाति सिंह के आवास पर सोमवार को वेतन बकाया और समायोजन की मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।
  • प्रदेश की महिला हेल्पलाइन 181 की 351 कर्मचारी अनिश्चितकालीन धरने पर हैं।
  • इन्ही में से चार महिला कर्मचारियों ने शारीरिक दूरी का पालन करते हुए यह प्रदर्शन किया।
  • सूचना मिलते मौके पर पहुंची पुलिस ने चारों महिलाओं को हटाया।

कर्मचारी महिलाएं इको पार्क में 17 अगस्त से धरने पर

बता दें, कि इन कर्मचारियों को जुलाई 2019 से वेतन नहीं मिला है। जिसके विरोध में वह सभी कर्मचारी महिलाएं लखनऊ के इको पार्क में 17 अगस्त से धरने पर हैं। महिलाओं की मदद के लिए यह सेवा आठ मार्च 2016 को सेवा शुरू की गयी थी। हेल्पलाइन की कर्मचारियों का कहना है कि उन्होंने सामूहिक रूप से जरूरतमंद पांच लाख से अधिक महिलाओं की मदद की है। जिसके तहत उन्हें काउंसिलिंग देने से लेकर, घरेलू हिंसा से बचाना और जरूरत पडऩे पर कानूनी सहायता के लिए गाइड करना भी शामिल है। राज्य सरकार ने 23 जुलाई को एक अधिसूचना जारी कर कहा था कि हेल्पलाइन की सभी कर्मचारियों के लंबित वेतन को एक सप्ताह के भीतर जारी कर दिया जाएगा, लेकिन एक महीना बीतने के बाद भी अभी तक कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button