लखनऊ- मुख्तार अंसारी के अवैध निर्माण पर चला बुल्डोजर, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात…

लखनऊ- मुख्तार अंसारी के अवैध निर्माण पर चला बुल्डोजर, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात...

Bulldozers illegal construction Mukhtar Ansari Lucknow police force:- लखनऊ विकास प्राधिकरण ने गुरुवार को माफिया मुख्यतार अंसारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। डालीबाग में लगभग दस हजार वर्ग फुट क्षेत्रफल में बने दो बिल्डिंग को जमीदोज कर दिया।

Bulldozers illegal construction Mukhtar Ansari Lucknow police force:-

लखनऊ

हजरतगंज के डालीबाग में मुख्तार अंसारी और उसके परिवार के अवैध निर्माण को गिराए जाने का मामला।

गिराए गए निर्माण निष्करान्त संपत्ति पर हुआ था।

8 मार्च 1954 के बाद पाकिस्तान के लोगों की संपत्ति को निष्करान्त संपत्ति घोषित किया गया।

जमीनों के दस्तावेज में हेराफेरी कर निष्करान्त संपत्ति पर मुख्तार अंसारी के बेटे ने करवाया था दो टावर का निर्माण।

4 माह पहले एलडीए को मिली थी 93 नंबर गाटा संख्या पर निष्करान्त संपत्ति की जानकारी।

बीते 11 अगस्त को एलडीए संयुक्त सचिव ऋतु सुहास की तरफ से दिया गया था नोटिस।

93 नंबर के गाटा संख्या पर ही बना है अफजाल अंसारी का दो मंजिला मकान और ग्रैंडियर अपार्टमेंट।

गिराई गई संपत्ति एलडीए के दस्तावेजों में मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास और उमर अंसारी के नाम था।

रबिया अंसारी के बाद उमर और अब्बास के नाम पर ट्रांसफर की गई थी जमीन।

दोनों बिल्डिंग बिना नक्शा के अवैध तरीके से बनाई गई थी

  • यह बिल्डिंग शत्रु सम्पत्ति पर बनी थी जो मुख्तार ने फर्जी तरीके से अपनी मां के नाम करा ली थी।
  • बाद में उसने अपने दो पुत्रों अब्बास अंसारी व उमर अंसारी के नाम करा दिया था।
  • दोनों बिल्डिंग बिना नक्शा के अवैध तरीके से बनाई गई थी।
  • दोनों बिल्डिंग को गिराने के लिए एलडीए की विहित प्राधिकारी ऋतु सुहास ने 11 अगस्त को ढहाने का आदेश दिया था।
  • आपके प्रिय अखबार हिन्दुस्तान ने चार दिन पहले खबर भी प्रकाशित की थी।
  • आदेश के अनुपालन में गुरुवार को सुबह लगभग छह बजे प्रशासन व पुलिस बल के साथ एलडीए के अधिकारी 20 से ज्यादा बुलडोजर लेकर सुबह लगभग छह बजे ही मौके पर पहुंच गए।
  • यहां एक बिल्डंग में ताला बंद था। जबकि दूसरे में एक परिवार रह रहा था।
  • उनको तत्काल घर खाली करने का फरमान सुनाया।
  • एलडीए के कर्मचारियों ने झटपट तरीके से बिल्डंग से सामान बाहर किया।
  • दूसरी बिल्डिंग का प्रशासनिक अधिकाररियों की मौजूदगी में ताड़ा तोड़ दिया गया।

भरभराकर गिरी बिल्डिंग

  • कार्रवाई की भनक लगते ही वहां कुछ लोगों ने विरोध शुरू कर दिया।
  • एलडीए व प्रशासनिक अधिकारियों से झड़प शुरू होने लगी।
  • लेकिन ढाई सौ से अधिक संख्या में मौजूद पुलिस बल ने उन्हें खदेड़ दिया।
  • बुलडोजर से बिल्डिंग को गिराने की कार्रवाई शुरू हुई।
  • कुछ ही देर में तीन मंजिला बिडिंग भरभराकर जमीदोज हो गई।
  • कार्रवाई के बाद एलडीए व प्रशासन के अधकारी वापस चले गए।
  • एहतियात के तौर पर वहां पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

मुख्तार गैंग पर शिंकजा

  • दरअसल, यूपी पुलिस का शिकंजा मुख्तार गैंग पर कसता जा रहा है।
  • पूर्वांचल से लखनऊ तक मुख्तार से जुड़े लोगों पर पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है।
  • पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार सोनकर ने बताया कि मुख्तार अंसारी गिरोह के निकट सहयोगी के रूप में चिन्हित 12 लोगों को जिला बदर किया गया है।

 

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button