लखनऊ- राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के पदाधिकारियों की बैठक…

Meeting Officials State Employees Joint Council Lucknow:- लखनऊ. राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक लखनऊ में संपन्न हुई। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा अनुपालन किया। सभी पदाधिकारी मास्क लगाए हुए एवं सैनिटाइजर का प्रयोग कर रहे थे। बैठक की अध्यक्षता परिषद के अध्यक्ष जे एन तिवारी ने किया।

Meeting Officials State Employees Joint Council Lucknow:-

  • बैठक की कार्यवाही का विवरण देते हुए जे एन तिवारी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में अवगत कराया है।
  • कि प्रदेश में कोविड-19 की लड़ाई को कर्मचारी कमजोर नहीं पडऩे देंगे।
  • कर्मचारियों ने कोरोना को प्रदेश से भगाने का संकल्प लिया।
  • इसके लिए शासन द्वारा समय-समय पर जारी किए गए।
  • सभी निर्देशों का कर्मचारी अक्षरश: पालन करेंगे।
  • कर्मचारियों की जायज मांगों पर कोरोना संकटकाल में कार्यवाही।
  • नहीं होने पर पदाधिकारियों ने चिंता जताई।

चरणबद्ध जागरूकता कार्यक्रम भी घोषित किया गया

  • बैठक में निर्णय लिया गया कि राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के माध्यम से कर्मचारियों की मांगों पर कॉविड 19 के दिशा निर्देशों के अंतर्गत शासन को अवगत कराया जाएगा।
  • बैठक में चरणबद्ध जागरूकता कार्यक्रम भी घोषित किया गया ,
  • जिसके अंतर्गत 21 सितंबर 2020 से 20 अक्टूबर 2020 तक मुख्य सचिव ,अपर मुख्य सचिव कार्मिक को पोस्टकार्ड भेजकर कर्मचारियों की मांगों पर कार्यवाही का अनुरोध किया जाएगा।
  • 21 अक्टूबर 2020 से 20 नवंबर 2020 तक सोशल मीडिया, व्हाट्सएप ग्रुप, ट्विटर, इंस्टाग्राम, ईमेल के माध्यम से जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा।
  • 23 नवंबर से 20 दिसंबर 2020 तक संयुक्त परिषद के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा।
  • मंडलीय सम्मेलन आयोजित करके कर्मचारियों को जागरूक किया जाएगा।
  • 27 दिसंबर 2020 लखनऊ में एक सांकेतिक धरना प्रदर्शन का आयोजन कर मांगों का ज्ञापन शासन को भेजा जाएगा।
 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button