लखनऊ : सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने उन्नाव और देवरिया जिले के अध्यक्षों और पार्टी पदाधिकारियों से वर्चुवल वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए की वार्ता

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल ने आज उन्नाव और देवरिया जिले के जिलाध्यक्षों, विधानसभा अध्यक्षों और पार्टी पदाधिकारियों से वर्चुवल वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए वार्ता की।  इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश कार्यालय प्रभारी श्री अरविन्द कुमार सिंह मौजूद रहे।
प्रदेश अध्यक्ष ने उन्नाव की बांगरमऊ विधानसभा और देवरिया जिले की देवरिया सदर विधान सभा क्षेत्र के सम्भावित उपचुनाव को लेकर जिले के पदाधिकारियों के साथ इस विधानसभा क्षेत्रों के सेक्टर प्रभारियों से बात कर बूथों की जानकारी ली। बूथ स्तर पर पदाधिकारियों की बैठक करने के निर्देश दिए। दोनों जिलों में संगठन को मजबूत करने का निर्देश देते हुए समस्याओं की जानकारी ली।
प्रदेश अध्यक्ष ने नेताओं से कहा कि कोरोना संक्रमण को देखते हुए तकनीक की मदद से आम कार्यकर्ता से संवाद बनाते हुए उन्हें सक्रिय रखा जाए। कार्यकर्ता सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करते हुए जनता के सुख-दुःख में साथ देने का काम करें। जनता भाजपा सरकार की कार्यप्रणाली से निराश हो चुकी है। लोग परेशान है। संकट में है।

जनता को समाजवादियों से ही उम्मीद है। लोगों को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भरोसा है। नेता और कार्यकर्ता जनता के बीच जाकर भाजपा सरकार के किसान नौजवान विरोधी कार्यों को उजागर करें। लोगों को समाजवादी पार्टी की नीतियों और श्री अखिलेश यादव द्वारा सरकार के समय किए गए कार्यों को बताएं।
सभी नेता कार्यकर्ता प्रदेश में रिक्त विधानसभा सीटों पर सम्भावित उपचुनाव और 2022 के आम विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध करते हुए लोगों को भाजपा की झूठ और धोखे की राजनीति की सच्चाई बताएं। इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष के साथ प्रदेश कार्यालय प्रभारी श्री अरविन्द कुमार सिंह मौजूद रहे।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button