लखनऊ- सपा प्रमुख अखिलेश यादव की नीतियों से प्रभावित होकर जुगल किशोर कुशवाहा बसपा छोड़ सपा में हुए शामिल…

Akhilesh Yadav Jugal Kishore Kushwaha left BSP joined SP Lucknow:- लखनऊ. समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के समक्ष आज झांसी के जुगल किशोर कुशवाहा, एडवोकेट बसपा छोड़कर समाजवादी पार्टी में शामिल हो गए। उन्होंने समाजवादी पार्टी की नीतियों और अखिलेश यादव के नेतृत्व के प्रति निष्ठा जताते हुए सन् 2022 के चुनावों में प्रदेश में समाजवादी सरकार बनाने का संकल्प लिया।

Akhilesh Yadav Jugal Kishore Kushwaha left BSP joined SP Lucknow:-

जुगल किशोर कुशवाहा लोकसभा क्षेत्र झांसी के पूर्व प्रभारी बसपा रहे हैं

  • जुगल किशोर कुशवाहा अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रहे।
  • रेल कर्मचारी संगठन के जोनल अध्यक्ष भी रहे हैं।
  • वे लोकसभा क्षेत्र झांसी के पूर्व प्रभारी बसपा भी रहे हैं।
  • कुशवाहा ने कहा कि भाजपा ने कुशवाहा समाज को धोखा दिया है।
  • वह गरीबों और कमजोर तबकों की नहीं कारपोरेट घरानों की समर्थक पार्टी है।
  • समाजवादी पार्टी सामाजिक न्याय की पक्षधर है।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव ने कहा…

सपा जनसंख्या के अनुपात में सम्मान और हक देने के लिए जातिवार जनगणना की मांग करती आई है।

समाजवादी पार्टी विकास चाहती है

  • इस गणना के बाद किसी को किसी से कोई शिकायत नहीं होगी। सामाजिक तानाबाना सुधरेगा।
  • समाज में पिछड़ों, दलितों, शोषितों और आर्थिक रूप से मजबूर लोगों की बेहतर जिंदगी के लिए काम किए थे।
  • समाजवादी सरकार ने जो काम किए थे,
  • भाजपा सरकार ने उन्हें चैपट कर दिया है।
  • समाजवादी पार्टी विकास चाहती है। भाजपा विकास विरोधी है।

इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री नरेश उत्तम पटेल, पूर्व विधायक श्री दीप नारायण दीपक, पूर्व एमएलसी श्री श्याम सुन्दर यादव तथा पूर्व चेयरमैन मऊरानीपुर श्री पप्पू सेठ की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

#Lucknow, #SP chief, #Akhilesh Yadav, #Jugal Kishore Kushwaha, #BSP, #SP,

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button