वायु सेना का विमान लापता, 29 लोग हैं सवार

Indian-Air-Forceचेन्नै। भारतीय वायु सेना का एक विमान खराब मौसम के बीच बंगाल की खाड़ी में लापता हो गया है। विमान में 29 लोगों के सवार होने की जानकारी है।

वायु सेना के इस AN-32 विमान ने शुक्रवार सुबह चेन्नै के तंबाराम से अंडमान-निकोबार स्थित पोर्ट ब्लेयर के लिए उड़ान भरी थी। सुबह करीब 8.45 बजे रेडार से इसका संपर्क खत्म हो गया। विमान के पोर्ट ब्लेयर पहुंचने का संभावित समय दोपहर 11.30 बजे था, लेकिन अब तक यह वहां नहीं पहुंच सका है। इसके बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पा रही है।


वायु सेना के इस लापता विमान की उड़ान का यही रास्ता था। विमान को चेन्नै से उड़कर बंगाल की खाड़ी के ऊपर गुजरते हुए पोर्ट ब्लेयर पहुंचना था…

नौसेना, कोस्ट गार्ड और वायु सेना ने मिलकर इस विमान की तलाश के लिए एक साझा तलाशी व बचाव अभियान लॉन्च किया है। विमान पर सवार 29 लोगों में से 6 क्रू सदस्य हैं। नौसेना ने अपने P8 I एयरक्राफ्ट और कारमुख, घड़ियाल, ज्योति और कुठार जहाजों को लापता विमान की तलाश में लगाया है। लापता हुआ विमान बिना ईंधन भरवाए करीब 4 घंटे तक उड़ सकता है।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button