विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद मां सरला बोलीं- हर साल जाता था महाकाल मंदिर

कानपुर। कानपुर एनकाउंटर में सीओ सहित आठ पुलिसकर्मियों का हत्यारोपी विकास दुबे गुरुवार को मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार हो गया है। मध्य प्रदेश पुलिस आज दोपहर विकास दुबे को उज्जैन कोर्ट में पेश करेगी। कोर्ट में पेशी के बाद गैंगस्टर विकास दुबे को यूपी पुलिस रिमांड पर लेगी।

विकास दुबे की गिरफ्तारी के बाद मां सरला ने कहा कि विकास का ससुराल मध्य प्रदेश में है और वह हर साल उज्जैन के महाकाल मंदिर जाते थे। विकास को महाकाल बाबा ने ही बचाया है। उन्होंने आगे कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि मैं क्या कहती हूं, सरकार को जो उचित लगता है वो कर रही है।

वहीं, पकड़े जाने के बाद भी विकास दुबे के चेहरे पर कोई डर या शिकन नजर नहीं आ रही थी। वह उसी हेकड़ी से तनकर गाड़ी तक पहुंचा। गाड़ी के पास आकर जब पुलिस ने उसे पकड़कर अंदर बैठाने का प्रयास किया तो विकास दुबे जोर से चिल्लाया, ‘मैं विकास दुबे हूं कानपुर वाला….’ उसके इतना बोलते ही हेकड़ी कम करने के लिए पीछे खड़े एक पुलिसवाले ने उसे एक थप्पड़ मारा।

मध्य प्रदेश के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने भी विकास दुबे की गिरफ्तारी की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि विकास दुबे अभी मध्य प्रदेश पुलिस की कस्टडी में है। अभी गिरफ्तारी कैसे हुई इसके बारे कुछ भी कहना ठीक नहीं। मंदिर के अंदर या बाहर, कहां से गिरफ्तारी हुई, इसके बारे में कहना ठीक नहीं। विकास क्रूरता की हदें शुरू से ही पार कर रहा था। वारदात होने के बाद से ही हमने पूरी मप्र पुलिस को अलर्ट पर रखा था।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button