शरीर की सूजन को सरसों के तेल की मदद से करें कम, यहाँ जानिए इसे इस्तेमाल करने का तरीका

अधिकांश भारतीय घरों में सरसों का तेल ही भोजन बनाने में काम में लिया जाता हैं। इसी के साथ ही सरसों का तेल शरीर पर लगाने में स्वास्थ्य रूप से और दीपक जलाने में अध्यात्मिक रूप से काम में लिया जाता हैं।

हम सभी के घरों में सब्जी बनाने या फिर नॉन-वेज बनाने में सरसों के तेल का इस्तेमाल मुख्य रूप से किया जाता है. कुछ जगहों पर इसे कड़वा तेल के नाम से भी जाना जाता है.

सरसों का तेल सेहत और सुंदरता दोनों के ही लिए बहुत फायदेमंद है. सरसों के तेल में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो दर्दनाशक का काम करते हैं. जोड़ों का दर्द हो या फिर कान का दर्द, सरसों का तेल एक औषधि की तरह काम करता है.

लेकिन क्या आप जानते हैं कि सरसों के तेल के ज्योतिषीय रूप से भी कई उपाय किये जाते हैं जो किसी भी व्यक्ति की जिंदगी में खुशियाँ लाने का काम करते हैं। अगर नहीं तो आइये जानते हैं सरसों के तेल से होने वाले उन उपायों के बारे में।

सरसों के तेल की मदद से सूजन को कम किया जा सकता है। दरअसल, इसमें काफी मिनरल्स पाए जाते हैं जो दर्द को भी कम करते हैं। इसके लिए आपको सरसों के तेल में थोड़ी हल्दी मिलाकर एक पेस्ट बनाना होगा। अब आप इस पेस्ट को सूजन वाले स्थान पर लगाएं। बाद में यह खुद ही पपड़ी बनकर उतर जाएगा।

वैसे आप चाहें तो सरसों के तेल में तीन-चार लहसुन की कलियां मिलाकर तेल को गर्म करें। बाद में गुनगुने तेल से सूजन वाले स्थान पर हल्की मालिश करें। आपको काफी आराम मिलेगा।

 

देश-विदेश की ताजा ख़बरों के लिए बस करें एक क्लिक और रहें अपडेट 

हमारे यू-टयूब चैनल को सब्सक्राइब करें :

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें :

कृपया हमें ट्विटर पर फॉलो करें:

हमारा ऐप डाउनलोड करें :

हमें ईमेल करें : [email protected]

Related Articles

Back to top button